अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद जो बाइडन।
- फोटो : PTI
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शीर्षक बनाया: 'एकता का समय।' बाइडन ने एकता का आव्हान करते हुए 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। कमला हैरिस के पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने को लेकर वॉल स्ट्रीट ने इसे लोकतंत्र का दिन बताया है। बाइडन के संभावित फैसलों पर विस्तार से कवरेज दी गई है। साथ ही बाइडन के शपथ ग्रहण का शेयर बाजार पर क्या असर हुआ, इसको लेकर भी खबरें की गई हैं।
न्यूयॉर्क टाइम्स : लोकतंत्र कायम, बाइडन ने ली राष्ट्र की रक्षा की शपथ
अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स ने शीर्षक लगाया -'लोकतंत्र कायम, बाइडन ने राष्ट्र की रक्षा करने की शपथ ली'। साथ ही ट्रंप के फैसलों पर बाइडन के संभावित एक्शन को लेकर विस्तार से कवरेज की है।
ब्रिटेन के समाचार पत्र द गार्जियन ने लिखा कि लोकतंत्र कायम रहा।
द टाइम्स : 'टाइम फॉर यूनिटी'
द टाइम्स ने बाइडन के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने पर शीर्षक लिखा - 'टाइम फॉर यूनिटी'। इसी के साथ राष्ट्रपति बाइडन की पत्नी और देश की प्रथम महिला महिला के साथ तस्वीर लगाई है। बाइडन की यह तस्वीर शपथ के पत्नी को किस करने वक्त की है।
मिरर : 'ऐतिहासिक दिन, आशा का दिन'
मिरर ने बाइडन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने की खबर का शीर्षक लगाया 'ऐतिहासिक दिन, आशा का दिन।' मिरर ने राष्ट्रपति बाइडन के साथ उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रचने वाली कमला हैरिस की तस्वीर लगाई है।
ब्रिटिश समाचार पत्र डेली मेल ने बाइडन के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने की खबर का शीर्षक लिखा, 'न्यू डॉन फॉर अमेरिका'। खबर के साथ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस से जाने और बाइडन के पत्नी के साथ जश्न मनाने की तस्वीरे का प्रयोग किया है। डॉन्स गोन...लेट्स गो जो।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट : 'वर्ल्ड वॉकअप विद न्यू अमेरिकी लीडर'
चीनी समाचार पत्र साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट इस खबर की हेडिंग दी, 'वर्ल्ड वॉकअप विद न्यू अमेरिकी लीडर'।
अलजजीरा: 'बाइडन ने मुस्लिम बैन को हटाया'
खाड़ी देशों के समाचार पत्र ने बाइडन के मुस्लिमों से प्रतिबंध हटाने वाली खबर को लीड बनाया। बता दें कि बाइडन ने रांष्ट्रपति की कुर्सी संभालते ही मुस्लिमों पर लागू प्रतिबंध हटा दिए और पर्यावरण समझौतें में फिर से शामिल हो गए।
बीबीसी: ट्रंप की नीतियों को पलटेंगे बाइडन
बीबीसी ने भी बाइडन की नीतियों को लेकर हेडलाइन ली है। इसके अलावा वेबसाइट पर शपथ ग्रहण समारोह की लाइव कवरेज, राष्ट्रपति के भाषण की बड़ी बातें, दूसरे देशों के संबंधों को लेकर खबरें की गईं हैं।