फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ट्रंप बोले-नया परमाणु संयंत्र बना तो फिर होगी ईरान पर बमबारी, परमाणु स्थल नष्ट न होने की रिपोर्ट खारिज की

Mon, 21 Jul 2025 07:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, वॉशिंगटन

सार

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान के सभी तीन परमाणु स्थल पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। इन्हें दोबारा शुरू करने में कई वर्ष लगेंगे। यदि ईरान ऐसा करना चाहता है, तो अमेरिका उन्हें फिर नष्ट कर देगा। 
 
विज्ञापन
अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान कोई भी नया परमाणु संयंत्र बनाने का प्रयास न करे नहीं तो अमेरिका उस पर फिर बमबारी कर तबाह कर देगा। ट्रंप ने एक बार फिर अपनी बात दोहराते हुए कहा कि अमेरिका के सैन्य हमलों ने ईरान में तीन परमाणु स्थलों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Japan Parliament: संसद में PM इशिबा को बहुमत नहीं, ऊपरी सदन के चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन की हार; अब आगे क्या?

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान के सभी तीन परमाणु स्थल पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। इन्हें दोबारा शुरू करने में कई वर्ष लगेंगे। यदि ईरान ऐसा करना चाहता है, तो अमेरिका उन्हें फिर नष्ट कर देगा। बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को मीडिया रिपोर्ट्स में यह नई खुफिया जानकारी दी गई थी, जिसमें बताया गया कि 21 जून को ऑपरेशन 'मिडनाइट हैमर' के दौरान फोर्डो में ईरान का परमाणु संवर्धन स्थल अधिकांशतः नष्ट हो गया था, लेकिन दो अन्य प्रमुख स्थल, नतांज और इस्फहान नष्ट नहीं हुए थे। यदि तेहरान इसे हरी झंडी दे दे तो वे यूरेनियम संवर्धन पुनः शुरू कर सकते हैं। व्हाइट हाउस ने इस रिपोर्ट का खंडन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Cyprus Crisis: जातीय विभाजन से जूझ रहा साइप्रस, तुर्किये के राष्ट्रपति का आश्वासन- हम 'दो-राज्य समझौते' के साथ

ईरान ने परमाणु ऊर्जा के वैध अधिकार की कही बात
इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु ऊर्जा का उपयोग करने के अपने देश के वैध अधिकार को दोहराया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि ईरानियों को उनके कानूनी अधिकारों से वंचित करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। ईरान की सरकारी मीडिया इरना की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार दोपहर अर्मेनियाई प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान के साथ टेलीफोन पर बातचीत में पेजेशकियन ने इस बात पर जोर दिया कि इस्लामी गणराज्य अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति प्रतिबद्ध है और उसे अपनी परमाणु गतिविधियों की पारदर्शिता पर भरोसा है। पेजेशकियन ने ईरान और आर्मेनिया के बीच संबंधों को ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण बताया तथा कहा कि इस्लामी गणराज्य सभी पड़ोसी देशों के साथ रचनात्मक बातचीत करने के लिए उत्सुक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें