बीएलए ने कहा कि यह हमला उसकी आंतरिक इकाई जिराब के इकट्ठी की गई सटीक खुफिया जानकारी पर किया गया था। शहर के जिन्ना रोड इलाके के पास एक वाहन को निशाना बनाकर एक चुंबकीय आईईडी धमाका किया गया।
बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के क्वेटा में किए घातक बम विस्फोट में पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी की मौत हो गई। द बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, बीएलए ने शनिवार देर रात हुए इस बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।
बीएलए ने कहा कि यह हमला उसकी आंतरिक इकाई जिराब के इकट्ठी की गई सटीक खुफिया जानकारी पर किया गया था। शहर के जिन्ना रोड इलाके के पास एक वाहन को निशाना बनाकर एक चुंबकीय आईईडी धमाका किया गया। इससे पाकिस्तानी सेना की 12वीं कोर के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) सेल से जुड़े अधिकारी मेजर अनवर काकर की मौत हो गई।
विस्फोट के बाद देखी गई सीसीटीवी फुटेज में दो मोटरसाइकिल सवारों को वाहन में एक चुंबकीय विस्फोटक उपकरण लगाते हुए देखा गया। इसमें कुछ ही देर बाद विस्फोट हो गया और अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, किसी अन्य के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई। मेजर काकर बलूचिस्तान के पश्तून बहुल जिले पिशिन के रहने वाले थे। वह पूरे प्रांत में बलूच स्वतंत्रता समर्थक सशस्त्र गुटों के खिलाफ बड़े आतंकवाद विरोधी अभियानों में शामिल रहे।