फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- पीएम मोदी मुझसे खुश नहीं...

Tue, 06 Jan 2026 10:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को भारत-अमेरिकी संबंधों पर बड़ा बयान दिया और कहा कि पीएम मोदी मुझसे खुश नहीं हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनके पीएम मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप का बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में कहा है कि उनके पीएम मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं, लेकिन पीएम मोदी उनसे खुश नहीं हैं और इसकी वजह टैरिफ है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को रिपब्लिकन पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी मेरे पास आए और बोले कि क्या मैं आपसे मिल सकता हूं, तो मैंने उनसे मुलाकात की। मेरे पीएम मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं, लेकिन वे मुझसे खुश नहीं हैं क्योंकि उन्हें तेल की वजह से बहुत ज्यादा टैरिफ देना पड़ रहा है। हालांकि अब वे रूस से तेल खरीद में कमी ला रहे हैं।'
विज्ञापन


ट्रंप ने रूस से तेल खरीद को लेकर दबाव बढ़ाया
ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, जिसमें से 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ रूस के तेल खरीदने के लिए लगाया गया है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब वह रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर फिर से दबाव बढ़ा रहे हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि नई दिल्ली अगर इस मुद्दे पर सहयोग नहीं करती है तो वॉशिंगटन भारत पर और टैरिफ बढ़ा सकता है। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वे नेक इंसान हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं हूं, मुझे खुश करना उनके लिए जरूरी था। वे व्यापार करते हैं तो हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं। यह उनके लिए बहुत बुरा होगा।'

ये भी पढ़ें- China: कश्मीर राग अलापने पर PAK को चीन की दो टूक, कहा- आपस में सुलझाएं मामला; सिंधु जल संधि का जिक्र नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


टैरिफ से अमेरिका को हुई 600 अरब डॉलर की कमाई
ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि दुनिया भर के देशों पर लगाए गए आयात शुल्क से अमेरिका को 600 अरब डॉलर से अधिक की कमाई हो रही है, जिससे देश आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों मोर्चों पर पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है। ट्रंप ने मीडिया पर इस उपलब्धि को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने कहा कि टैरिफ की वजह से अमेरिका न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर भी उसकी स्थिति पहले से बेहतर और ज्यादा सम्मानजनक हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें