फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी में मौजूद अमेरिकी सैनिकों की संख्या आधी करेगा अमेरिका, रूस को जाएगा कड़ा संदेश: ट्रंप

Thu, 25 Jun 2020 09:40 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जर्मनी में मौजूद अमेरिकी सैनिकों में से कुछ को पोलैंड भेजा जाएगा। ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि अमेरिका जर्मनी में मौजूद अपने 52,000 सैनिकों की संख्या घटाकर 25,000 करेगा।

विज्ञापन


अमेरिकी यात्रा पर आए पोलैंड के राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा के साथ व्हाइट हाउस रोज गोर्डन में एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने कहा कि ‘हम संभवत: जर्मनी से सैनिकों को पोलैंड भेजेंगे।’ ट्रंप ने जर्मनी में अमेरिकी सैनिकों की संख्या घटाने के सवाल पर ही यह जवाब दिया।

ट्रंप ने कहा कि ‘उन्होंने (पोलैंड ने) हमसे पूछा है कि क्या हम अतिरिक्त सैनिक भेज सकते हैं। वे इसके लिए भुगतान करेंगे। वे अतिरिक्त सैनिक भेजने के लिए भी भुगतान करेंगे। हम संभवत: जर्मनी से सैनिकों को पोलैंड भेजेंगे।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ‘हम जर्मनी में अपने सैनिकों की संख्या घटाकर 25,000 करने वाले हैं। अभी हमारे वहां 52,000 सैनिक हैं, जिन्हें घटाकर हम 25,000 करेंगे।’ उन्होंने कहा कि ‘उनमें से कुछ देश लौटेंगे और कुछ अन्य स्थानों पर जाएंगे। उन अन्य स्थानों में से एक पोलैंड है। बाकी स्थान यूरोप में हैं।’

एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि इस फैसले से रूस को बहुत कड़ा संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘जर्मनी पाइपलाइन से रूस से ऊर्जा खरीदने के लिए अरबों डॉलर का भुगतान कर रहा है। आप रूस को अरबों डॉलर दे रहे हैं और फिर हमसे रूस से अपनी रक्षा करने की उम्मीद करते हैं? इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत बुरा है...मुझे लगता है कि जर्मनी के लोग भी इससे काफी नाखुश हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें