फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अस्पताल से अचानक बाहर निकले ट्रंप, डॉक्टरों ने लगाया लापरवाही बरतने का आरोप

Mon, 05 Oct 2020 09:03 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार शाम अचानक वाल्टर रीड अस्पताल से बाहर निकले और वहां मौजूद अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना से संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर बताया, 'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार शाम 5.30 बजे कुछ देर के लिए वाल्टर रीड अस्पताल से बाहर आए और काले रंग की एसयूवी में बैठकर अपने प्रशंसकों के बीच गए। इसके बाद वह फिर से अस्पताल लौट गए।'

                                           
विज्ञापन



अपने प्रशंसकों से मिलने से पहले ट्रंप ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह अपने समर्थकों से मिलने बाहर आ रहे हैं। ट्रंप ने कहा, 'मैंने कोविड-19 के बारे में बहुत कुछ सीखा है। वास्तव में, मैंने इसे स्कूल जाकर सीखा है। यह असली स्कूल है। यह आम स्कूलों की तरह नहीं है, जहां आप किताबों को सिर्फ पढ़ते हैं। मैं यहां चीजों को समझ रहा हूं। मैं आपको इस बारे में बताउंगा।'

यह भी पढ़ें: इस आलीशान अस्पताल में हो रहा ट्रंप का इलाज, अत्याधुनिक सुविधा से लैस है वार्ड, देखें तस्वीरें

डॉक्टरों ने लगाया ट्रंप पर लापरवाही बरतने का आरोप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की इस यात्रा की डॉक्टरों ने आलोचना की है और उनपर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। डॉक्टरों का कहना है कि ट्रंप कोरोना संक्रमित हैं, इसलिए उन्हें खुद को अलग-थलग रखना चाहिए। उन्हें लोगों से दूरी बनानी चाहिए।

जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय के डॉक्टर जेम्स फिलिप ने कहा, राष्ट्रपति ने जिस एसयूवी के जरिए अपने प्रशंसकों से मुलाकात की, वह बुलेटप्रुफ है और केमिकल हमले से बचने के लिए भी सुरक्षित है। इस बात को देखते हुए इस कार के भीतर संक्रमण का खतरा सबसे अधिक है। उनका गैर जिम्मेदाराना रवैया चौंकाने वाला है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपतियों की बीमारी की सूचना आसानी से नहीं होती लीक, जनता को अंधेरे में रखने का लंबा है इतिहास

ट्रंप को डेक्सामेथासोन दवा दी जा रही
व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ सीन कोनली ने कहा कि ट्रंप को डेक्सामेथासोन दिया जा रहा है और शनिवार को उनके ऑक्सीजन स्तर में दो ड्राप्स देखे गए। कोनली की सलाह पर ही ट्रंप को वाल्टर रीड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोनली ने बताया था कि राष्ट्रपति के लक्षणों में तेजी आ रही थी और उनका ऑक्सीजन का स्तर कम हो रहा था। वाल्टर रीड लाने से पहले ट्रंप को ऑक्सीजन भी दिया गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें