फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'असली स्कूल' जाकर कोविड-19 के बारे में बहुत कुछ सीखा: डोनाल्ड ट्रंप

Mon, 05 Oct 2020 07:31 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर राष्ट्रपति ट्रंप - फोटो : ani
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपने काफिले के साथ कुछ देर के लिए अस्पताल से बाहर आए। अस्पताल के बाहर ट्रंप ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया। हालांकि ट्रंप अस्पताल में भर्ती होने बाद भी वोटरों से अपना संपर्क बनाए हुए थे, कभी वीडियो तो कभी सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़े रहे।

विज्ञापन


                                           


अस्पताल से निकलने से कुछ पहले ट्रंप ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि उनके लिए ये यात्रा काफी दिलचस्प थी। उन्होंने कहा कि असली स्कूल में जाकर कोविड 19 के बारे में बहुत कुछ सीखा।
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप सेना के नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में भर्ती हैं। उन्होंने आगे कहा कि वाल्टर रीड में डॉक्टरों से बहुत अच्छी रिपोर्ट मिल रही है। वे बहुत अद्भुत काम करते हैं। 

ट्रंप ने वॉल्टर रीड अस्पताल के बाहर खड़े अपने समर्थकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में अस्पताल के बाहर अपने सभी प्रशंसकों और समर्थकों की सराहना करता हूं। ये सच्चाई है वे वास्तव में हमारे देश से प्यार करते हैं और देख रहे हैं कि हम कैसे देश को पहले से कहीं ज्यादा महान बना रहे हैं।

कोरोना वायरस से संक्रमित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए ये कुछ दिन बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण रहे। राष्ट्रपति चुनाव की पहली डिबेट के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए ट्रंप को बड़ा झटका लगा। अब उनकी गैर मौजूदगी में ही चुनाव अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें