गौरतलब है कि गुरुवार को ही ट्रंप ने तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन से मुलाकात की थी। इसकी तस्वीरें और मीडिया से दोनों की बातचीत का वीडियो भी व्हाइट हाउस की तरफ से जारी किया गया था। हालांकि, पाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्षों के साथ ट्रंप की तस्वीरें या वीडियो व्हाइट हाउस की तरफ जारी न होना कई लोगों में कौतूहल पैदा कर गया।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी सफाई
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, इस बैठक में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो शामिल थे। पाकिस्तानी पीएमओ ने दावा किया कि बैठक अच्छे माहौल में हुई, लेकिन यह आधे घंटे की देरी शुरू हुई और इसे प्रेस के लिए नहीं खोला गया था। पीएम कार्यालय ने बैठक में देरी की वजह साफ करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से कई कार्यकारी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जा रहे थे, इसलिए बैठक देर से शुरू हुई।
US: व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख-पीएम की फजीहत; ट्रंप ने कराया इंतजार, बोले- बैठक में देर हो गई
ट्रंप और शरीफ-मुनीर की मुलाकात की कुछ तस्वीरें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेशी न्यूज एजेंसियों की तरफ से जारी की गई हैं। इनमें तीनों को बैठक करते देखा जा सकता है। इसके अलावा एक तस्वीर में ट्रंप को दोनों नेताओं के साथ अपने आदतन थंब्स अप पोज में देखा जा सकता है।