फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब के तेल संयंत्र पर हमले का असर, ट्रंप ने अतिरिक्त सेनाएं भेजने की दी मंजूरी

Sat, 21 Sep 2019 07:19 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिकी सेना - फोटो : american army
विज्ञापन
अमेरिका ने पिछले सप्ताह सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर हुए आतंकी हमले के बाद एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी अतिरिक्त सेनाएं भेजेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि ट्रंप ने इससे जुड़े एक प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। 
विज्ञापन


पेंटागन के हवाले से दी गई खबर में कहा गया है कि सेनाएं और उनके जरूरी उपकरण भेजने के साथ प्राथमिक तौर पर मिसाइल सुरक्षा प्रणाली और वायुसेना को तैनात करने पर ध्यान दिया जा रहा है। पेंटागन का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के खिलाफ किसी भी तरह की तत्काल कार्रवाई करने को लेकर निर्णय लिया है।
 


बता दें कि ट्रंप ने यह निर्णय सऊदी अरब में तेल उद्योग पर हुए हमलों के बाद लिया है। इससे पहले अमेरिका इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए कई तरह के प्रतिबंध भी लगा चुका है।
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन में सुरक्षा सचिव मार्क एस्पर का इस संबंध में कहना है कि सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर हुए आतंकी हमले के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई है। यह कदम सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के उस आग्रह के बाद उठाया गया जिसमें उन्होंने अपने क्षेत्र की सुरक्षा की दृष्टि से वायुक्षेत्र और मिसाइल सुरक्षा प्रणाली में सुधार के लिए मदद मांगी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें