फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Protest Against Trump: ट्रंप के 'फैसलों' के खिलाफ सड़क पर जनता, सरकार के एक साल पूरा होने पर देशभर में विरोध

Wed, 21 Jan 2026 02:02 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

Protest Against Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा कर लिया। ऐसे में उनकी सरकार के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी ट्रंप प्रशासन की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : ANI-वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा हो चुका है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप ने सरकार की पहली वर्षगांठ के मौके पर व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित किया। इस बीच देशभर में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। राजधानी वाशिंगटन डीसी में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और ट्रंप प्रशासन की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई। इसी तरह के प्रदर्शन अमेरिका के अन्य हिस्सों में भी आयोजित किए जाने की योजना है।
विज्ञापन


ट्रंप की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दूसरे कार्यकाल अपने अगले साल में प्रवेश कर चुका है। हालांकि ट्रंप के अपने एक साल के दौरान अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और घरेलू राजनीति के हर नियम को चुनौती दी है। उनके फैसलों ने पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा दी। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। ताजा तस्वीरें वाशिंगटन डीसी से सामने आई है। जहां लोगों ने ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी की।
ट्रंप के खिलाफ सड़क पर जनता
वाशिंगटन डीसी में एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि मौजूदा ट्रंप सरकार ने अमेरिका की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाया है और वर्षों में बनाई गई सद्भावना को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने खुद को एक अलग-थलग देश की स्थिति में ला खड़ा किया है। हमने जो सद्भावना बनाई थी, उसे खुद ही नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन


टैरिफ को लेकर ट्रंप की आलोचना
एक अन्य प्रदर्शनकारी ने ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीति और सहयोगी देशों से रिश्तों पर सवाल उठाते हुए कहा, 'टैरिफ एक बेहद खराब नीति है। इस सरकार ने पिछले लगभग आधी सदी से हमारे साथ खड़े रहे सहयोगियों से मुंह मोड़ लिया है और उनके साथ विश्वासघात किया है। हम अमेरिका को बड़े खतरे में डाल रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप को न तो अमेरिकी जनता की परवाह है और न ही दुनिया की।'
 

ये भी पढ़ें: Iran: 'खामेनेई की ओर हाथ बढ़ाया तो हाथ काट देंगे', ईरानी सेना की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर घेरा

प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी ट्रंप सरकार की आलोचना की। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, 'मिनियापोलिस से लेकर ग्रीनलैंड तक बहुत ज्यादा क्रूरता देखने को मिल रही है। पिछले एक साल में इस सरकार ने जिन कार्यक्रमों, सिद्धांतों, सेवाओं, आजादियों, समुदायों और लोगों पर हमला किया है, उन्हें याद रखना भी मुश्किल हो गया है। कई मामलों में लोगों की जान तक चली गई।'

उन्होंने आगे कहा कि यह प्रदर्शन बीते एक साल के कार्यकाल का हिसाब मांगने और आने वाले समय में प्रतिरोध दर्ज कराने के लिए है, ताकि देश को सही दिशा में ले जाया जा सके। प्रदर्शन में दिखाए गए कठपुतली (पपेट) प्रतीक के बारे में उन्होंने कहा, 'यह प्रतीक बताता है कि अमेरिका में न तो राजा होते हैं और न ही तानाशाह। यह देश उन मूल्यों के लिए खड़ा है, जिन पर लोकतंत्र टिका है।'

 ये भी पढ़ें: US: वेनेजुएला पर नरमी, ग्रीनलैंड-नाटो पर सख्ती; ट्रंप सरकार 2.0 के एक साल पूरा होने पर नए संकेत, बताया अद्भुत
विज्ञापन


ट्रंप ने अपने एक साल के शासन को बताया शानदार
व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह पहली वर्षगांठ है, 20 जनवरी। यह एक अद्भुत दौर रहा है। ये वो उपलब्धियां हैं, जो हमने हासिल की हैं। मैं यहां खड़े होकर एक हफ्ते तक इन्हें पढ़ता रहूं तो भी हम खत्म नहीं कर पाएंगे। लेकिन हमने अब तक किसी भी अन्य प्रशासन की तुलना में कहीं अधिक काम किया है। सैन्य दृष्टि से, युद्धों को समाप्त करने के दृष्टि से, युद्धों को पूरा करने के दृष्टि से, किसी ने भी वास्तव में पहले ऐसे कुछ नहीं देखा।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें