फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउडी मोदी कार्यक्रम के बाद भारत के साथ व्यापार समझौते पर दस्तखत कर सकते हैं ट्रंप

Sat, 21 Sep 2019 08:56 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अमेरिका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के साथ एक व्यापार समझौते पर दस्तखत कर सकते हैं। माना जा रहा है कि भारत-अमेरिका के बीच हाल ही में कारोबार क्षेत्र में आई समस्याओं को हल करने के लिए पीएम मोदी और ट्रंप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। 

विज्ञापन

दुनिया के सबसे बड़ी आबादी वाले लोकतंत्र के साथ यह समझौता एक तरह से ट्रंप के लिए जीत के जैसा होगा, जिनके प्रशासन में चीन के साथ ट्रेड वार की स्थिति आ गई है। जानकारी के मुताबिक भारत के साथ संभावित यह सौदा अमेरिकी उत्पादन पर कुछ शुल्क कम करेगा और अमेरिका के लिए कुछ भारतीय निर्यात के लिए अधिमान्य उपचार को बहाल करेगा।

अमेरिका भारत पर बार-बार भारी टैरिफ लगाने का आरोप लगाता रहा है। अमेरिका के कारोबारी प्रतिनिधि ने भारत-अमेरिका के बीच वार्ता पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पिछले साल अमेरिका का भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार 142 अरब डॉलर का रहा, जो उसके चीन के साथ कुल 737 अरब डॉलर के व्यापार का एक छोटा हिस्सा भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें