फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग में चीन सीमा के पास रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प

Sat, 21 Sep 2019 06:07 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हांगकांगर में प्रदर्शन (फाइल फोटो) - फोटो : हांगकांग फ्री प्रेस
विज्ञापन

हांगकांग में शनिवार को चीन सीमा के नजदीक लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों और दंगा रोधी पुलिस के बीच संक्षिप्त झड़पें हुईं। हांगकांग में तीन महीने से जारी विरोध प्रदर्शन की वजह से इस आर्थिक केंद्र को भारी क्षति हुई है। 

विज्ञापन


ताजा झड़पों के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के समूह पर आंसू गैस के गोले छोड़े और रबड़ की गोलियां चलाई। इन प्रदर्शनकारियों ने तुयेन मुन शहर के बाहर अवरोधक बनाए थे और कुछ पथराव कर रहे थे। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पिछले हफ्ते के मुकाबले इस बार झड़प बहुत देर तक नहीं चली।

शनिवार लगातार 16वां सप्ताहांत था, जब पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई। अब यह परिपाटी बन गई है कि हांगकांग के पश्चिमोत्तर में चीन सीमा के नजदीक स्थित तुयेन मुन शहर के दिन की शुरुआत शांतिपूर्ण प्रदर्शन से होती है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल 22 वर्षीय काल्विन तान ने कहा, ‘अधिकतर प्रदर्शनकारी लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं। हर छोटा प्रदर्शन मायने रखता है, भले ही लगे कि इससे कुछ नहीं होगा। यह मैराथन दौड़ में छोटा कदम है।’ उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनकारी उस विधेयक को वापस लेने की मांग कर रहे हैं जिसमें हांगकांग निवासियों को चीन प्रत्यर्पित करने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें