फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pennsylvania Shooting: पेंसिल्वेनिया में हुई गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी की मौत, दो घायल; हमलावर ढेर

Thu, 18 Sep 2025 03:48 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हैरिसबर्ग

सार

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में घरेलू हिंसा की जांच के दौरान नॉर्थ कोडोरस टाउनशिप में हुई गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए। हमलावर को भी मौके पर मार गिराया गया। राज्यपाल जोश शापिरो और पुलिस कमिश्नर ने घटना पर दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य से गोलीबारी की एक बड़ी घटना सामने आ रही है। बुधवार को दक्षिणी पेंसिल्वेनिया के नॉर्थ कोडोरस टाउनशिप में हुई गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी करने वाले हमलावर को भी मौके पर मार गिराया गया है। यह घटना तब हुई जब पुलिस अधिकारी एक घरेलू हिंसा से जुड़ी जांच के सिलसिले में उस इलाके में पहुंचे थे। घटना फिलाडेल्फिया से करीब 185 किलोमीटर पश्चिम में, ग्रामीण इलाके में हुई।

मामले में राज्यपाल जोश शापिरो ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हमने तीन बहादुर अधिकारियों को खो दिया जिन्होंने राज्य और देश की सेवा की। समाज में इस तरह की हिंसा स्वीकार्य नहीं है। वहीं पेंसिल्वेनिया स्टेट पुलिस कमिश्नर क्रिस्टोफर पेरिस ने कहा कि मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की जाएगी और तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। यॉर्क अस्पताल ने दो गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज शुरू कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Gaza: गाजा में इस्राइल के हमले तेज, और अंदर घुसी सेना, शहर में फोन-इंटरनेट बंद; मृतकों की संख्या 65000 पार

फिलहाल अधिकारियों ने न तो मारे गए या घायल पुलिसकर्मियों की पहचान जाहिर की है और न ही यह बताया है कि वे किस विभाग से थे। बता दें कि घटना के दौरान एक स्थानीय स्कूल जिले ने सावधानी के तौर पर ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ आदेश जारी किया था, जिसे बाद में हटा लिया गया।

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल ने बताया समाज के लिए खतरा

विज्ञापन

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पामेला बॉन्डी ने इस घटना को समाज के लिए खतरा बताते हुए कहा कि संघीय एजेंसियां स्थानीय अधिकारियों की मदद कर रही हैं। उप राज्यपाल ऑस्टिन डेविस ने भी सभी से पीड़ितों और अधिकारियों के लिए प्रार्थना की अपील की। यह घटना उस इलाके में हुई जहां खेतों के बीच एक बर्न और फार्महाउस स्थित है। लगभग 30 पुलिस गाड़ियों ने इलाके को घेर लिया है।

इससे पहले भी हुई है ऐसी घटना
गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में भी पास के एक अस्पताल में ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें एक हमलावर ने आईसीयू में घुसकर स्टाफ को बंधक बनाया और गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की जान चली गई थी। यह घटना अमेरिका में पुलिस पर बढ़ते हमलों और हिंसा के खतरनाक माहौल को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें:- Bangladesh: बांग्लादेश चुनाव आयोग ने शेख हसीना का वोटर कार्ड किया लॉक, आम चुनाव में वोटिंग से रहेंगी वंचित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें