फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासा ने लॉन्च किया अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला के नाम पर रखा गया सिग्नस स्पेसक्राफ्ट

Sat, 03 Oct 2020 09:50 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
नासा ने लॉन्च किया सिग्नस एयरक्राफ्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला के नाम पर रखे गए अमेरिका के नॉर्थरोप ग्रुमैन कॉर्पोरेशन के सिग्नस स्पेसक्राफ्ट को नासा वॉलॉप्स फ्लाइट फैसिलिटी (NASA's Wallops Flight Facility) से लॉन्च कर दिया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक कार्गो और आपूर्ति ले जा रहा है।

विज्ञापन


नासा हेडक्वार्टर के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के एक्टिंग डायरेक्टर रॉबिन गेटेन्स का कहना है कि 6,000 पाउंड कार्गो अंतरिक्ष में भेजा जा रहा है। हमारे पास अंतरिक्ष स्टेशन के अलावा भविष्य के अन्वेषण मिशन को सक्षम करने वाली कई चीजें हैं, जिसमें चांद और मंगल ग्रह पर जाना शामिल है।
 

रॉबिन गेटेन्स ने कहा कि हमारे पास नए स्पेससूट का एक नया घटक है जो स्पेस स्टेशन में माइक्रोग्रेवेटी का परीक्षण करेगा। हमारे पास एयरबोर्न पार्टिकुलेट और उससे कई चीजों को मापने के लिए एक उन्नत पार्टिकुलेट मॉनिटर है, जो भविष्य के अन्वेषण मिशन को सक्षम करने में हमारी मदद करने जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर कल्पना चावला के पति जीन पैरी हैरिसन ने कहा कि कल्पना को इससे काफी खुशी मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक बड़े संदर्भ में यह कहा जा सकता है कि भारतीय दुनिया में सर्वश्रेष्ठ को हरा सकते हैं और सफलता प्राप्त कर सकते हैं।


बता दें कि इससे पहले नासा ने गुरुवार रात 8,000 पाउंड की आपूर्ति अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में भेजना तय किया था, लेकिन इस अभियान को वर्जिनिया में NASA Wallops Flight Facility (नासा वॉलॉप्स फ्लाइट फैसिलिटी) से लॉन्च करने के दो मिनट पहले रोक दिया गया। 

नासा अंतरिक्ष यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय के विकास पर 23 मिलियन डॉलर (लगभग 167.9 करोड़ रुपये) खर्च कर रही है। यह शौचालय अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में लगाए जाएंगे। नासा गुरुवार एक अक्तूबर को यह नए डिजाइन के शौचालय अंतरिक्ष में भेजने वाली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें