फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से संक्रमित डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया वीडियो, बोले- पहले से अच्छा महसूस कर रहा हूं

Sat, 03 Oct 2020 08:58 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना पॉजिटिव - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वो अब अच्छा महसूस कर रहे हैं और लोगों के समर्थन करने पर उनका धन्यवाद। बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप कोरोना से संक्रमित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन



ट्रंप ने एक 18 सेकंड की वीडियो बनाई है, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं सभी का शुक्रिया करना चाहता हूं। मैं वॉल्टर रीड अस्पताल में भर्ती हूं औऱ अच्छा महसूस कर रहा हूं लेकिन हम आश्वासन देते हैं कि सब जल्दी ठीक हो जाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका की प्रथम महिला अच्छा कर रही हैं, आप सभी का शुक्रिया, मैं इसकी तारीफ करता हूं और इसे कभी नहीं भूलूंगा।
 

व्हाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप अस्पताल के राष्ट्रपति ऑफिस से ही अगले कुछ दिनों तक काम करेंगे। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप में मामूली लक्षण देखे गए हैं औऱ वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने उनकी और पत्नी मेलानिया ट्रंप के समर्थन में उतरे लोगों की सराहना की है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फिजिशियन सीन कोनली ने बताया कि राष्ट्रपति इस समय जानकारों की देख-रेख में है और अच्छा महसूस कर रहे हैं। डॉ कोनली ने बताया कि मेलानिया ट्रंप को सिर्फ हल्का जुकाम और सरदर्द है। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप न ट्वीट किया कि आपके प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं लेकिन मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।

व्हाइट हाउस के चीफ स्टाफ मार्क मिडोज का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और इस बात की पूरी कोशिश करेंगे कि राष्ट्रपति के स्वास्थ्य, सुरक्षा या कल्याण के साथ-साथ अमेरिकी लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण पर पूरा ध्यान देना है।

मार्क मेडोज ने कहा कि मेरी उनसे रोजाना बात होती है और हर बार की तरह की राष्ट्रपति मुझे छह से सात काम दे देते हैं। ये बहुत जरूरी है कि डॉक्टर मेलानिया ट्रंप और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्ण रूप से देखभाल करें। मार्क ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति की खास बात यह है कि वो सिर्फ अमेरिकी लोगों की ही चिंता नहीं करते बल्कि देश की अर्थव्वयवस्था को लेकर भी काफी चिंतित दिखाई पड़ते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें