फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

California: अमेरिका के कैलिफोर्निया में बारिश-बाढ़ से तबाही, नदी का बांध टूटा, हजारों लोगों को बचाया गया

Sun, 12 Mar 2023 03:35 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम केंद्र की चेतावनी के बाद सेंट्रल कोस्ट के मोंटेरी काउंटी में आठ हजार से अधिक लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनमें से 1,700 लोग पजारो नदी पर बने बांध के टूटने से बाढ़ में फंस गए थे। 
विज्ञापन
California Flood - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में भारी बारिश और बाढ़ से जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पजारो नदी पर बना बांध टूट जाने से आसपास के इलाके बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। जिसके कारण हजारों लोगों को घर छोड़कर जाने को मजबूर होना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम केंद्र की चेतावनी के बाद सेंट्रल कोस्ट के मोंटेरी काउंटी में आठ हजार से अधिक लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनमें से 1,700 लोग पजारो नदी पर बने बांध के टूटने से बाढ़ में फंस गए थे। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि पजारो नदी पर बना बांध करीब 100 फीट चौड़ा था। भारी बारिश के बाद शनिवार तड़के बांध टूट गया, जिससे इलाके में पानी भर गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बांध टूटने के चलते स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। हालांकि, हम इस स्थिति से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें