फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US News: अमेरिका के मॉल में गोलीबारी की घटना, आरोपी फरार

Fri, 05 Aug 2022 08:52 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

आरोपी का पता लगाने के लिए मॉल में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया, गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन यहां ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। अब मिनेसोटा के ब्लूमिंगटन स्थित मॉल ऑफ अमेरिका में गोलीबारी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है, मॉल में वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी का पता लगाने के लिए जांच की जा रही हैं। वहीं मॉल में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया, गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

आसमानी बिजली गिरने से चार घायल 
अमेरिका के वाशिंगटन में लाफायेट पार्क के पास बिजली गिरने से चार लोग घायल हो गए। चारों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसी अग्निशमन अधिकारियों ने बताया, घायालों में दो पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, चारों पीड़ित शाम सात बजे पार्क में एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान बिजली गिरने से चारों घायल हो गए। जैसे ही अधिकारियों को इसकी सूचना मिली, मौके पर पहुंचकर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया, आसमानी बिजली से बचने के लिए पेड़ सुरक्षित जगह नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें