फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Venezuela: अमेरिका को मंजूर नहीं निकोलस मादुरो, वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति को नहीं देगा मान्यता

Wed, 04 Jan 2023 10:38 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस  ने कहा कि उनका देश वेनेजुएला में 2015 में लोकतांत्रिक ढंग से गठित नेशनल असेंबली को देश की अंतिम शेष लोकतांत्रिक संस्था के रूप में मान्यता जारी रखेगा। वह निकोलस मादुरो को मान्यता नहीं देगा। इस संस्था के अधिकार में वृद्धि के समझौते का स्वागत करते हैं। 
विज्ञापन
वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति मादुरो को अमेरिकी मान्यता नहीं - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को वैधानिक मान्यता देने से इनकार कर दिया है। व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा कि वह मादुरो को वेनेजुएला का वैध अंतरिम राष्ट्रपति नहीं मानता। 

विज्ञापन

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस  ने कहा कि उनका देश वेनेजुएला में 2015 में लोकतांत्रिक ढंग से गठित नेशनल असेंबली को देश की अंतिम शेष लोकतांत्रिक संस्था के रूप में मान्यता जारी रखेगा। वह निकोलस मादुरो को मान्यता नहीं देगा। इस संस्था के अधिकार में वृद्धि के समझौते का स्वागत करते हैं। 

अमेरिका ने विपक्ष के नेता को दी मान्यता
बता दें, अमेरिका ने विपक्षी नेता जुआन गुएदो को वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी है। अमेरिकी बयान के अनुसार, नेड प्राइस ने कहा कि हम 2024 के वेनेजुएला चुनावों के लिए निकोलस मादुरो पर एकीकृत विपक्षी मोर्चे के साथ मेक्सिको वार्ता में सार्थक प्रगति पर जोर देते रहेंगे। अमेरिकी बयान में प्राइस के हवाले से कहा गया है कि मैक्सिको वार्ता में चुनावी कार्यक्रम  जारी करना, उम्मीदवारों को बहाल करना और सही नेताओं को राजनीतिक दलों के हाथों में देश का नियंत्रण लौटाना, चुनाव आयोग को अपडेट करना और अंतरराष्ट्रीय चुनावी पर्यवेक्षकों को अनुमति देना अहम मुद्दे हैं। 
विज्ञापन

इसके साथ ही अमेरिका 2021 के ईयू चुनाव पर्यवेक्षक मिशन की सिफारिशों पर अमल के लिए जोर देता रहेगा। प्राइस ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के लोगों को मानवीय संकट से उबारने के लिए मदद करता रहेगा। 2017 से वह 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की मानवीय सहायता मुहैया करा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें