फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Military Position Cut: शीर्ष अमेरिकी सैन्य नेतृत्व के पद 20% कम होंगे, रक्षा मंत्री हेगसेथ ने दिए निर्देश

Tue, 06 May 2025 03:18 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी सेना में भी अब छंटनी होगी। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना को निर्देश दिया है कि वह अपने चार स्टार जनरल रैंक के अधिकारियों की संख्या में 20 फीसदी की कमी करे। इसके अलावा, उन्होंने नेशनल गार्ड को भी अपने शीर्ष पदों में 20 फीसदी की कटौती करने को कहा है।  
 
विज्ञापन
पीट हेगसेथ, अमेरिकी रक्षा मंत्री - फोटो : X / @SecDef
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोमवार को सेना को निर्देश दिया है कि वह अपने ऐसे अधिकारियों की संख्या में 20 फीसदी की कमी करे, जिन्हें चार स्टार मिले हुए हैं। ट्रंप प्रशासन चाहता है कि सेना अपने बड़े अफसरों की संख्या कम करके व्यवस्था को बेहतर बनाए। इसके अलावा, रक्षा मंत्री हेगसेथ ने नेशनल गार्ड को भी अपने शीर्ष पदों में से 20 फीसदी की कटौती करने को कहा है। 

विज्ञापन


सोमवार को जारी एक ज्ञापन में, हेगसेथ ने कहा कि कटौती से सेना की नेतृत्व व्यवस्था को बेहतर और आसान बनाया जा सकेगा, और जो पद जरूरी नहीं हैं, उन्हें हटाया जा सकेगा। शीर्ष स्तरीय चार स्टार जनरल की संख्या में कटौती करने के अलावा, हेगसेथ ने सेना से यह भी कहा कि वह बल में अपने अतिरिक्त 10 फीसदी जनरल और फ्लैग अधिकारियों को बी कम करे, जिसमें कोई भी एक स्टार या उससे ऊपर या समकक्ष नौसेना रैंक शामिल हो सकता है। 

रक्षा मंत्री हेगसेथ का कहना है कि कटौती के फैसले से सेना में काम करने में आसानी होगी और जरूरत से ज्यादा अफसरों की वजह से जो दिक्कत होती है, वो दूर होगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूएस में अब सेना में भी छंटनी: हेगसेथ ने लागत कम करने के लिए नौकरियों में कटौती के दिए आदेश; ये बदलाव भी होंगे

40 जनरल रैंक के पदों की हो सकती है कटौती
नाम न छापने की शर्त पर अमेरिकी अधिकारियों ने कार्मिक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि सेना में बदलावों से करीब 40 जनरल रैंक के पदों की कटौती हो सकती है। ये बदलाव ऐसे समय में किए जा रहे हैं, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की ओर से पेंटागन पर खर्च कम करने का दबाव है। ट्रंप के सहयोगी एलन मस्क के सरकारी दक्षता विभाग द्वारा सरकारी खर्च में कटौती करने के सुझाव दिए गए हैं। 

हेगसेथ ने सेना को ये दिए सुझाव
अपने ज्ञापन में हेगसेथ ने कहा कि सेना को गैरजरूरी खर्च को कम करना चाहिए। वायु और मिसाइल रक्षा, लंबी दूरी की मारक शक्ति, साइबर, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और काउंटर-स्पेस क्षमताओं में सुधार को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेना को आर्मी फ्यूचर्स कमांड और ट्रेनिंग एंड डॉक्ट्रिन कमांड को एक साथ जोड़ देना चाहिए। इसके अलावा, फोर्सेज कमांड, आर्मी नॉर्थ और आर्मी साउथ को भी एक ही मुख्यालय में मिला देना चाहिए ताकि वे अमेरिकी सुरक्षा और पश्चिमी देशों के साथ सहयोग पर ध्यान दे सकें। इसके अलावा, हेगसेथ ने सेना से संयुक्त युद्ध कमान और संधारण कमान सहित इकाइयों को मिलाने के साथ-साथ विभिन्न डिपो और शस्त्रागारों में संचालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tariffs On Films: 'टैरिफ पर अभी कोई निर्णय नहीं', ट्रंप की टिप्पणी से मची खलबली के बाद व्हाइट हाउस का बयान

सेना के आकार में नहीं होगी कोई कमी: अधिकारी
अधिकारियों ने कहा कि इन बदलावों के परिणामस्वरूप कर्मचारियों के पद कम हो जाएंगे, लेकिन सेना के समग्र आकार में कोई कमी नहीं आएगी। इसके बजाय, सैनिकों को अन्य पदों पर स्थानांतरित किया जाएगा। कुछ पुरानी इकाइयां और उपकरण जैसे हमवी गाड़ियां और पुराने हेलीकॉप्टर भी बंद किए जाएंगे। हालांकि, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई कि इसका कौन-कौनसी इकाइयों पर असर होगा। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें