फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US News: लड़ाकू विमानों के करीब आने को लेकर चीन ने अमेरिकी विमानों को ठहराया जिम्मेदार, अमेरिका ने किया खारिज

Wed, 04 Jan 2023 06:35 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन

सार

चीन ने कहा कि अमेरिका ने जानबूझकर जनता को गुमराह किया है और यह यू.एस. आरसी-135 विमान था जिसने अचानक अपनी उड़ान का रुख बदल दिया और चीनी विमानों को भटकाने की कोशिश की।
विज्ञापन
चीनी लड़ाकू विमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और चीन के बीच किसी न किसी बात पर एक कोल्ड वार छिड़ा हुआ है। चीन ने 21 दिसंबर को आरोप लगाया था कि दक्षिण चीन सागर में अमेरिका के जासूसी विमानों की वजह से चीनी नौसेना के लड़ाकू जेट हादसे के शिकार हो सकते थे। लेकिन ड्रैगन के इस आरोप को अमेरिका ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन


पीएलए सदर्न थिएटर कमांड ने एक जनवरी को एक वीडियो जारी किया। इसको लेकर कहा कि अमेरिका ने जानबूझकर जनता को गुमराह किया है और यह यू.एस. आरसी-135 विमान था जिसने अचानक अपनी उड़ान का रुख बदल दिया और चीनी विमानों को भटकाने की कोशिश की।

वहीं यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड अपनी प्रतिक्रिया में, पीएलए के दावों को खारिज कर दिया। साथ ही जोर देकर कहा कि चीनी जे-11 जेट निकट-टक्कर के लिए जिम्मेदार था। साथ ही अपने दावे को मजबूत करने के लिए अमेरिका ने एक वीडियो भी जारी किया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय कानूनों और नियमों के उल्लंघन का आरोप
वहीं चीन का कहना है कि इस तरह के एक खतरनाक युद्धाभ्यास ने चीनी सैन्य विमानों की उड़ान सुरक्षा को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। वायु और समुद्री सुरक्षा और प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय कानूनों और नियमों पर अमेरिका-चीन समझौता ज्ञापन (एमओयू) का गंभीर उल्लंघन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें