कैपिटल पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक,अज्ञात शख्स अपनी कार से बाहर निकला, जो आग की लपटों से घिरी हुई थी। इस दौरान उसने हवा में अंधाधुंध फायरिंग की और फिर खुद को भी गोली मार ली।
यूएस कैपिटल बिल्डिंग के पास एक अज्ञात शख्स ने पहले अपनी गाड़ी को आग लगाई और फिर बिल्डिंग में घुसकर फायरिंग की। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तड़के सुबह चार बजे के करीब हुई। अज्ञात शख्स ने अपनी कार को ईस्ट कैपिटल स्ट्रीट और सेकंड स्ट्रीट में एक बैरिकेड में घुसा दी।
कैपिटल पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इसके बाद वह अपनी कार से बाहर निकला, जो आग की लपटों से घिरी हुई थी। इस दौरान उसने हवा में अंधाधुंध फायरिंग की और फिर खुद को भी गोली मार ली।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, चालक के अलावा कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति का नाम जारी नहीं किया गया। पुलिस के बयान के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि वह कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के किसी सदस्य को निशाना बना रहा था। लेकिन वे अवकाश पर थे। पुलिस आदमी के बैकग्राउंड की जांच कर रही है। इसके साथ ही डीसी का मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग मौत की जांच कर रहा है।