यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के अनुसार, आरोपी व्यक्ति का नाम फ्रांसिस्को सेवेरो टोरेस है। उसपर फ्लाइट की उड़ान में बाधा डालने और फ्लाइट के क्रू के सदस्यों और अटेंडेंट्स पर खतरनाक हथियार का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। आरोपी टोरेस को रविवार की शाम को बॉस्टन लोगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया
अमेरिका की एक फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 33 साल के युवक ने फ्लाइट का आपात दरवाजा खोलना शुरू कर दिया। फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे ऐसा करने से रोका तो वह भड़क गया और उसने अटेंडेंट पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जाता है कि अटेंडेंट के गले पर युवक ने चाकू से वार किया। यह घटना लॉस एंजलिस से बॉस्टन के बीच फ्लाइट में हुआ है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की ओर से जानकारी दी गई है कि लियोमिंस्टर से एक व्यक्ति को फ्लाइट के भीतर आपात दरवाजे को खोलने और फ्लाइट अटेंडेंट के गले पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के अनुसार, आरोपी व्यक्ति का नाम फ्रांसिस्को सेवेरो टोरेस है। उसपर फ्लाइट की उड़ान में बाधा डालने और फ्लाइट के क्रू के सदस्यों और अटेंडेंट्स पर खतरनाक हथियार का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। आरोपी टोरेस को रविवार की शाम को बॉस्टन लोगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया, इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां इस मामले की सुनवाई नौ मार्च को तय की गई है।
बॉस्टन जाने के लिए फ्लाइट में बैठा था आरोपी
दस्तावेजों के मुताबिक, आरोपी टोरेस लॉस एंजिलिस से बॉस्टन जाने के लिए फ्लाइट में सवार हुआ था। फ्लाइट लैंडिंग के करीब 45 मिनट पहले फ्लाइट क्रू को कॉकपिट में एक अलार्म प्राप्त हुआ कि स्टारबोर्ड साइट डोर जोकि फर्स्ट क्लास और कोच सेक्शन के बीच में है वह अनलॉक हुआ है। जांच के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट ने देखा कि दरवाजे का लॉकिंग हैंडल हटा दिया गया है। इसकी जानकारी फ्लाइट अटेंडेंट ने फ्लाइट क्रू को दी। फ्लाइट अटेंडेंट ने इस बात की भी जानकारी दी कि एक यात्री जिसका नाम टोर्स है वह इस दरवाजे के करीब थे और उन्होंने ही इसे खोलने की कोशिश की है।
विज्ञापन
इसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट ने टोरेस से इसको लेकर बात की। बयान के अनुसार टोरेस ने पूछा कि क्या यहां कैमरा है जिसमे दिख रहा है कि मैंने ऐसा किया। फ्लाइट अटेंडेंट ने कोर्ट में कहा है कि उसे टोरेस से फ्लाइट में खतरा महसूस हुआ और कैप्टन को जल्द से जल्द फ्लाइट को लैंड करने की जरूरत पड़ी। इस दौरान टोरेस ने टूटे हुए चम्मच से फ्लाइट अटेंडेंट के गले पर तीन पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद विमान में बैठे यात्रियों ने क्रू मेंबर्स की मदद से स्थिति को संभाला। इसके बाद टोरेस को बॉस्टन में फ्लाइट लैंड करने के बाद हिरासत में ले लिया गया।
विमान में जो यात्री थे उन्होंने बताया कि टोरेस ने सह यात्री से आपात दरवाजे के हैंडल के बारे में पूछा था। जब विमान के भीतर फ्लाइट अटेंडेंट जरूरी निर्देश दे रहे थे तो इस दौरान उसने आपात दरवाजे के बारे में पूछा था। बता दें कि इस मामले में टोरेस को पांच साल की सजा और 2.5 लाख डॉलर का जुर्माना हो सकता है।