फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सांसदों ने जेल में बंद उइगर विद्वान को नोबेल शांति पुरस्कार के लिये नामित किया

Thu, 31 Jan 2019 02:23 PM IST
अजय सिंह भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
nobel prize
विज्ञापन
अमेरिकी सांसदों ने चीन में जेल में बंद उइगर विद्वान इल्हाम तोतही को नोबेल शांति पुरस्कार के लिये नामित किया है। इल्हाम अलगाववाद के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका के दोनों दलों के सांसदों ने इल्हाम को पुरस्कार देने का समर्थन किया है। रिपब्लिकन सांसद मार्को रूबियो और निर्दलीय बर्नी सैंडर्स ने डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिल कर इल्हाम को नोबेल शांति पुरस्कार देने से जुड़े नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किये। उनके नामांकन का प्रस्ताव चीन मामलों से जुड़े द्विदलीय कांग्रेस कार्यकारिणी आयोग की ओर से पेश किया गया है।

सांसदों ने नोबेल शांति पुरस्कार समिति के अध्यक्ष और उसके सदस्यों को मंगलवार को पत्र में लिखा, "समिति को 2019 में नोबेल शांति पुरस्कार के लिये प्रोफेसर तोहती के अलावा कोई और योग्य व्यक्ति नहीं मिला। उन्होंने चीन में शांति और मानवाधिकार के लिये शांतिपूर्ण संघर्ष किया।"
विज्ञापन

 

49 साल के तोहती को सितंबर 2014 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उन्हें चीन सरकार का आलोचक माना जाता है। तोहती चीन के उइगर मुस्लिम समुदाय सें संबंध रखते हैं। शिनजियांग प्रांत में रहने वाले उइगर समुदाय को लेकर चीन में कई बार विवाद हो चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें