फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्दाफाश: अमेरिकी सांसद ने उड़ाए इमरान के होश, बोले- आतंकियों को आसरा देता है पाकिस्तान

Fri, 16 Apr 2021 11:57 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिका के एक सांसद ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान के जड़ें जमाने के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। पाकिस्तान से ही तालिबान नियंत्रित हो रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकवाद और आतंकवादियों को आसरा देना पाकिस्तान के लिए अब महंगा पड़ रहा है। भारत संयुक्त राष्ट्र में कई बार इस मामले को उठा चुका है। लेकिन पाकिस्तान मानने को तैयार नहीं है। अब अमेरिका ने पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब किया है। अमेरिका के एक सांसद ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान के जड़ें जमाने के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। पाकिस्तान से ही तालिबान नियंत्रित हो रहा है। सीनेट आर्म्ड सर्विस कमेटी के अध्यक्ष जैक रीड ने गुरुवार को संसद में बताया कि तालिबान के बढ़ने में बहुत बड़ा योगदान पाकिस्तान से मिल रही सुरक्षित पनाहगाह है। अमेरिका इसे खत्म करने में असफल रहा है। 

विज्ञापन


बाइडेन प्रशासन के बाद आया बयान
 गौरतलब है कि पिछले दिन व्हाइट हाउस की ओर से एक बयान जारी किया गया था । इसमें युद्धग्रस्त देश से 11 सितंबर तक अपने सभी सैनिकों को वापस बुलाने की बात कही गई है। बाइडेन प्रशासन की ओर से जारी बयान के बाद सांसद ने पाकिस्तान के बारे में खुलासा किया है। अमेरिकी सांसद रीड ने कहा, ''जैसा कि अफगान स्टडी समूह की ओर से बताया गया कि आतंकवाद के लिए ये पनाहगाह जरूरी हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की आईएसआई ने मौके का फायदा उठाने के लिए अमेरिका के साथ सहयोग करते हुए तालिबान की मदद की।''




अफगानिस्तान में भारी तबाही
उन्होंने कहा कि 2018 के आकलन को देखे तो पाकिस्तान ने सैन्य और खुफिया सहयोग दिया । जिससे अमेरिकी सैनिक, अफगान सुरक्षा बल के जवान और नागरिक मारे गए और अफगानिस्तान में भारी रक्तपात मचा।  उन्होंने आगे बताया कि ''तालिबान को यह समर्थन पाकिस्तान की ओर से अमेरिका के सहयोग के विरोधाभासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें