फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DNC: 'इस्राइल का हमेशा समर्थन करेंगे, लेकिन...', राष्ट्रपति पद का नामांकन स्वीकार करने के बाद बोलीं कमला हैरिस

Fri, 23 Aug 2024 09:40 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

हैरिस ने कहा कि 'भारत से बतौर अप्रवासी अमेरिका आने वाली उनकी मां ने कभी भी गुस्सा नहीं किया चाहे उन्हें कितनी भी परेशानियों का सामना करना पड़ा हो।' कमला हैरिस ने कहा कि 'उन्होंने हमें सिखाया कि कभी भी अन्याय के बारे में शिकायत मत करो बल्कि उसे खत्म करने के लिए कुछ करो।'
विज्ञापन
अमेरिका की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेमोक्रेटिन नेशनल कन्वेंशन के आखिरी दिन कमला हैरिस ने पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का नामांकन स्वीकार किया। इस दौरान अपने संबोधन में कमला हैरिस ने कई मुद्दों पर बात की और अपनी भविष्य की नीतियों का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर भी जमकर निशाना साधा।  
विज्ञापन


इस्राइल और गाजा युद्ध पर क्या बोलीं कमला हैरिस
अपने संबोधन के दौरान कमला हैरिस ने कहा कि वह बतौर राष्ट्रपति अमेरिका के सहयोगी देश इस्राइल की हमेशा सुरक्षा करेंगी। साथ ही कमला हैरिस ने गाजा युद्ध को खत्म करने की भी मांग की। कमला हैरिस ने कहा कि अब समय आ गया है कि बंधकों की रिहाई के लिए युद्धविराम समझौता किया जाए। कमला हैरिस ने यूक्रेन का भी समर्थन किया और कहा कि वह नाटो सदस्यों और यूक्रेन को समर्थन देना जारी रखेंगी। 



अपनी भारतीय मूल की मां को किया याद
संबोधन के दौरान कमला हैरिस ने अपनी भारतीय मूल की मां श्यामला को याद किया। हैरिस ने कहा कि 'भारत से बतौर अप्रवासी अमेरिका आने वाली उनकी मां ने कभी भी गुस्सा नहीं किया चाहे उन्हें कितनी भी परेशानियों का सामना करना पड़ा हो।' कमला हैरिस ने कहा कि 'उन्होंने हमें सिखाया कि कभी भी अन्याय के बारे में शिकायत मत करो बल्कि उसे खत्म करने के लिए कुछ करो। साथ ही उन्होंने सिखाया कि कुछ भी अधूरे मन से मत करो।' कमला हैरिस ने कहा कि वह सभी अमेरिकियों की राष्ट्रपति होंगी। उनका राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन आगे बढ़ने का रास्ता है और देश को भी अब आगे बढ़ना चाहिए, किसी पार्टी या गुट के सदस्य के रूप में नहीं बल्कि एक अमेरिकी के रूप में। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप को लेकर देशवासियों को किया आगाह
कमला हैरिस ने अपने संबोधन में अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप पर भी जमकर हमला बोला और देशवासियों को आगाह किया। कमला हैरिस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप बिल्कुल भी गंभीर व्यक्ति नहीं हैं। उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान देश में अराजकता का माहौल था, लेकिन पिछले चुनाव के दौरान जो हुआ, वह बेहद बुरा था। कमला हैरिस ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया और जब उनके कोई भी प्रयास काम नहीं आए तो उन्होंने कैपिटल में सशस्त्र लोगों की भीड़ को भेज दिया। 

मध्यम वर्ग पर रहेगा फोकस
कमला हैरिस ने कहा कि वह बतौर राष्ट्रपति अमेरिका के मध्यम वर्ग के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि 'मध्यम वर्ग का निर्माण करना मेरे राष्ट्रपति कार्यकाल का फोकस होगा। मैं खुद मध्यम वर्ग से आती हूं।' अपने संबोधन में कमला हैरिस ने वादा किया कि उनकी सरकार लोगों को मतदान के अधिकार की रक्षा करेगी। कमला हैरिस ने कहा कि ये चुनाव हमारे लिए अवसर है कि हम जॉन लेविस वोटिंग अधिकार कानून और फ्रीडम टू वोटिंग कानून को पारित कराएं। 
विज्ञापन

अपने संबोधन के अंत में कमला हैरिस ने कहा कि 'एक अमेरिकी होने पर उन्हें गर्व है और यह दुनिया में सबसे बड़ा विशेषाधिकार है। आइए, इसके लिए लड़ते हैं।'



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें