जिम ओनील, डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी सीडीसी की पूर्व प्रमुख सुसान मोनारेज
- फोटो : यूट्यूब@HHS / पीटीआई / एएनआई-रॉयटर्स
ओनील के सामने चुनौतियां
ओनील की नियुक्ति के बाद उनका कार्यकाल इतना आसान नहीं रहने वाला है। कारण है कि ओनील को ऐसे वक्त में सीडीसी की जिम्मेदारी दी गई है जब वहां अनुभवी वैज्ञानिकों और वरिष्ठ अधिकारियों का भारी पलायन हुआ है। हाल ही में चार वरिष्ठ सीडीसी सेंटर डायरेक्टर्स ने इस्तीफा दे दिया, जिससे एजेंसी की वैज्ञानिक नेतृत्व क्षमता और कमजोर हो गई है।
210 दिनों तक ओनील को काम करने की अनुमति
ओनील को कार्यकारी निदेशक के रूप में अधिकतम 210 दिनों तक काम करने की अनुमति है। हालांकि, कार्यकारी पद पर कोई कानूनी सीमाएं नहीं होतीं, जिससे वह पूरे अधिकारों के साथ काम कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले ओनील ने अपने नामांकन के दौरान कहा था कि वह सीडीसी की वैक्सीन सिफारिश प्रणाली का समर्थन करते हैं, लेकिन उन्होंने कैनेडी के टीका-विरोधी बयानों की आलोचना करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि कैनेडी ने कभी टीकों से लोगों को रोकने की कोशिश नहीं की।
ये भी पढ़ें:- नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के खिलाफ ट्रंप का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने अरबों का फंड रोका, कहा- खर्च अधिक, लाभ कम
जून, 2025 में स्वास्थ्य एवं मानव संसाधन विभाग के सचिव रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर (दाएं) ने जिम ओनील को विभाग के उप सचिव पद की शपथ दिलाई थी।
- फोटो : यूट्यूब@HHS
एक नजर ओनील के विचार और पुराने रिकॉर्ड पर
ओनील अतीत में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के खिलाफ बोलते रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया था कि नई दवाओं की प्रभावशीलता को बाजार में आने के बाद ही परखा जाए, जो कि मेडिकल इंडस्ट्री के लिए खतरनाक हो सकता है। इसी वजह से वह ट्रंप के पहले कार्यकाल में एफडीए प्रमुख नहीं बन पाए।
ऐसे में ट्रंप प्रशासन और स्वास्थ्य मंत्री कैनेडी टीकों को लेकर संदेह जताते रहे हैं। सीडीसी में अब एक नई वैक्सीन सलाहकार समिति बनाई गई है जिसमें कई वैक्सीन-संशयवादियों को जगह दी गई है। यह समिति जल्द ही खसरा, हेपेटाइटिस और अन्य बीमारियों के टीकों की सिफारिशों की समीक्षा करेगी।
क्यों हुआ ये बदलाव समझिए?
गौरतलब है कि ओनील ने सुसान मोनारेज की जगह ली है, जिन्हें केवल एक महीने पहले सीडीसी का निदेशक बनाया गया था। मोनारेज के वकीलों ने कहा कि उन्होंने गैर-वैज्ञानिक और खतरनाक निर्देशों को मानने से इंकार किया और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को हटाने का विरोध किया, जिसके चलते उन्हें हटाया गया।