फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ceasefire: ट्रंप ने कूड़ेदान में फेंकी तेहरान की 10 शर्तें; वेंस बोले- ईरान का प्रस्ताव चैटजीपीटी से लिखा गया

Wed, 08 Apr 2026 11:42 PM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच क्या समझौते की राह बन रही है? व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के मुताबिक, ईरान ने होर्मुज खुला रखने और नया प्रस्ताव देने पर सहमति दी है। पहले का 10-बिंदु प्लान खारिज हो चुका था। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया कि ईरान में यूरेनियम संवर्धन रोकना समझौते की अहम शर्त बनी रहेगी।

विज्ञापन
कैरोलिन लेविट, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा है कि ईरान ने होर्मुज जलसंधि को खुला रखने पर सहमति दे दी है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम रास्ता है। लेविट ने बताया कि ईरान ने अमेरिका को एक नया प्रस्ताव दिया है, जिसे बातचीत के लिए ठोस आधार माना गया है। इससे पहले ईरान ने 10 बिंदुओं का एक प्लान दिया था, लेकिन उसे पूरी तरह खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव इतना कमजोर था कि डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम ने उसे कूड़ेदान में फेंक दिया।

विज्ञापन


लेविट के अनुसार अब ईरान ने संशोधित (मॉडिफाइड) प्रस्ताव पेश किया है, जिसे अमेरिका ने बातचीत के लिए स्वीकार कर लिया है। यह नया प्लान अमेरिका के 15 बिंदुओं वाले प्रस्ताव के साथ मिलाकर आगे बढ़ाया जाएगा। लेविट ने साफ कहा कि ट्रंप की मुख्य शर्तों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सबसे बड़ी शर्त यह है कि ईरान अपने देश में यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह बंद करे। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप कभी भी ईरान की मनमानी शर्तों को स्वीकार नहीं करेंगे और कोई भी समझौता सिर्फ अमेरिका के हित में ही होगा।

ये भी पढ़ें:- West Asia: इस्राइल ने लेबनान में किए ताबड़तोड़ हमले, 254 लोगों की मौत; जवाब में ईरान ने बंद किया होर्मुज
विज्ञापन


प्रस्ताव का पहला संस्करण चैटजीपीटी द्वारा लिखा गया-जेडी वेंस
हंगरी से रवाना होते समय पत्रकारों से बातचीत में, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया कि प्रस्ताव का पहला संस्करण तुरंत खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा 'पहली 10-बिंदु योजना पेश की गई थी, जिसे स्पष्ट रूप से शायद ChatGPT द्वारा तैयार किया गया था, और जिसे स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनेर को भेजा गया था। यह तुरंत फेंक दी गई और अस्वीकार कर दी गई।'

वेंस ने बताया कि प्रस्ताव का दूसरा संस्करण अधिक सार्थक था और वर्तमान चर्चा की नींव बन गया। उन्होंने कहा 'दूसरी 10-बिंदु योजना बहुत ही तर्कसंगत थी, जिसे हमारे, पाकिस्तानी और ईरानी पक्ष के बीच बातचीत के आधार पर तैयार किया गया। यह वही 10-बिंदु योजना है जिसका उल्लेख राष्ट्रपति ने कल अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में किया।

अगले दो हफ्ते अहम समझिए क्यों?
व्हाइट हाउस के मुताबिक, आने वाले दो हफ्ते बहुत महत्वपूर्ण होंगे। इसी दौरान दोनों देशों के बीच बंद कमरे में गुप्त और जटिल बातचीत होगी। हालांकि, यह बातचीत तभी जारी रहेगी जब होर्मुज पूरी तरह खुला रहेगा और वहां किसी तरह की रुकावट नहीं होगी। लेविट के अनुसार, अब बातचीत का अगला दौर इस्लामाबाद में होगा।

इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से एक विशेष टीम भेजी जा रही है। इस टीम का नेतृत्व खुद जेडी वेंस करेंगे। उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे। बताया गया है कि इन वार्ताओं का पहला दौर शनिवार सुबह (स्थानीय समय के अनुसार) शुरू होगा। अमेरिका को इन आमने-सामने की बैठकों से सकारात्मक नतीजों की उम्मीद है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- संघर्षविराम पर ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान की राहत बरकरार, इस देश की बढ़ीं मुश्किलें, समझौते से किया बाहर

वार्ता में जेडी वेंस की अहम भूमिका
लेविट ने कहा कि जेडी वेंस राष्ट्रपति के “राइट-हैंड” की तरह काम कर रहे हैं और अब तक हुई सभी चर्चाओं में शामिल रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें इस नए चरण की बातचीत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही लेविट ने सीजफायर (युद्धविराम) को लेकर भी स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि लेबनान इस युद्धविराम का हिस्सा नहीं है और यह बात सभी संबंधित पक्षों को बता दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें