फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuclear Talks: अमेरिका को परमाणु वार्ता के लिए और समय चाहिए; ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा- ईरान पर हमले बंद करें

Wed, 28 May 2025 11:34 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियना

सार

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता अभी भी जारी है। ऐसे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से ईरान पर हमले रोकने के लिए कहा है, ताकि अमेरिकी प्रशासन को ईरान के साथ नए परमाणु समझौते के लिए और समय मिल सके। 

 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से ईरान पर हमले रोकने को कहा है, ताकि अमेरिका को ईरान के साथ नए परमाणु समझौते के लिए और समय मिल सके। 

विज्ञापन


ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात की। उन्होंने कहा कि मैंने नेतन्याहू से कहा है कि अभी ईरान पर हमले करना अनुचित होगा, क्योंकि हम समाधान के बहुत करीब हैं। उन्होंने कहा, 'यह स्थिति कभी भी बदल सकती है, बस एक फोन कॉल से भी। लेकिन अभी, मुझे लगता है कि ईरान एक समझौता करना चाहता है। और, अगर हम एक समझौता कर सकते हैं, तो इससे बहुत से लोगों की जान बच जाएगी।"

ट्रंप ने यह भी कहा कि सबकुछ ठीक रहा, तो अगले कुछ हफ्तों में एक समझौता हो सकता है। हालांकि, इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप से खत्म हुआ मोहभंग, अमेरिकी राष्ट्रपति के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' की खुलकर की आलोचना

ग्रॉसी ने ईरान-अमेरिका के बीच जारी वार्ता को बताया अच्छा संकेत
ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख ने कहा कि ईरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता पर अभी भी कोई निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने ईरान और अमेरिका के बीच जारी बातचीत को एक अच्छा संकेत बताया। 

ये भी पढ़ें: Mohammad Sinwar: 'हवाई हमले में मारा गया हमास का गाजा चीफ मोहम्मद सिनवार'; नेतन्याहू ने संसद में दी ये जानकारी
विज्ञापन


बुधवार को तेहरान में थे ग्रॉसी के एक डिप्टी अधिकारी

ग्रॉसी ने कहा कि वह ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अमेरिका के मध्य पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ के साथ लगभग रोजाना बातचीत कर रहे हैं। ग्रॉसी ने यह भी स्वीकार किया कि बुधवार को उनके एक डिप्टी अधिकारी ईरान की राजधानी तेहरान में थे। ईरानी अधिकारियों ने अधिकारी की पहचान मैसिमो अपारो के रूप में की है, जो परमाणु ऊर्जा एजेंसी के सुरक्षा उपाय शाखा के प्रमुख हैं। ग्रॉसी ने वियना में पत्रकारों से कहा, 'फिलहाल, कुछ भी तय नहीं हुआ है। हमे नहीं पता कि कोई समझौता होने जा रहा है या नहीं।'

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने की कोशिश
अमेरिका और ईरान के बीच यूरेनियम संवर्धन पर बातचीत हो रही है और साथ ही इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को कैसे सीमित किया जाए, जिसके बदले में अमेरिका ईरान पर लगाए गए कुछ आर्थिक प्रतिबंधों को कम करने पर विचार करेगा। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें