फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप से मोहभंग, अमेरिकी राष्ट्रपति के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' की खुलकर की आलोचना

Wed, 28 May 2025 09:20 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अब रिश्ते पहले जैसे नहीं रह गए हैं। एक वक्त ट्रंप की तारीफ में कसीदे पढ़ने वाले मस्क अब उन्हीं के बिल की खुलकर आलोचना कर रहे हैं। जानें क्या है 'बिग ब्यूटीफुल बिल' जिससे तीन से चार महीने में ही मस्क का ट्रंप से मोहभंग हो गया है।
विज्ञापन
Donald Trump, Elon Musk - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे अहम कानून 'बिग ब्यूटीफुल बिल' की खुलकर आलोचना की है। यह आलोचना उस रिश्ते में बड़ी दरार मानी जा रही है जो पिछले साल चुनाव के दौरान दोनों नेताओं के बीच बना था और जिसने अमेरिकी राजनीति और सरकार में बड़ा बदलाव लाने का वादा किया था। एलन मस्क, जिन्होंने ट्रंप के चुनाव अभियान को कम से कम 250 मिलियन डॉलर (लगभग 2,000 करोड़ रुपये) का समर्थन दिया था और उनके प्रशासन में सलाहकार की भूमिका भी निभाई थी, अब इस बिल से काफी निराश हैं। उन्होंने कहा कि यह कानून न केवल भारी खर्च वाला है, बल्कि यह उनके विभाग सरकारी दक्षता विभाग की कोशिशों को कमजोर करता है। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में मस्क ने कहा, 'कोई बिल बड़ा हो सकता है या सुंदर हो सकता है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह दोनों हो सकता है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - भारत बनाएगा 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान: IAF के मौजूदा फाइटर जेट्स से कितना अलग होगा, US-चीन से क्या मुकाबला?

क्या है 'बिग ब्यूटीफुल बिल'?
यह बिल टैक्स में कटौती और कड़ी इमिग्रेशन (प्रवासन) नीति को बढ़ावा देने की बात करता है। साथ ही इसमें सरकारी खर्च को बढ़ाने वाली कई योजनाएं शामिल हैं। रिपब्लिकन पार्टी ने इसे हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (निचले सदन) में पास करा लिया है और अब यह सीनेट में बहस के लिए गया है।
विज्ञापन


एलन मस्क क्यों हुए नाराज?
सोशल मीडिया एक्स के मालिक एलन मस्क ने कहा कि इस बिल से सरकारी खर्च और घाटा दोनों बढ़ रहे हैं। यह उनके उस उद्देश्य के खिलाफ है जिसके तहत उन्होंने डीओजीई विभाग बनाया था — यानी सरकारी खर्च में 1 ट्रिलियन डॉलर की कटौती करना। लेकिन अब वह मानते हैं कि वाशिंगटन डीसी की सरकारी व्यवस्था उम्मीद से कहीं ज्यादा खराब है। वहीं वॉशिंगटन पोस्ट से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैंने सोचा था कि कुछ दिक्कतें होंगी, लेकिन सरकारी तंत्र को सुधारना बहुत ही मुश्किल काम है।'

तीन महीने पहले ऐसा था ट्रंप और मस्क का रिश्ता
बता दें कि, एलन मस्क ने चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने व्हाइट हाउस में ट्रंप की प्रचार टोपी पहनी, अपनी खुद की चुनावी रैलियां कीं और सरकारी खर्च को अमेरिका के लिए 'अस्तित्व का संकट' बताया। एक समय उन्होंने कहा था, 'जितना मैं राष्ट्रपति ट्रंप को जानता गया, उतना ही उन्हें पसंद करने लगा। सच कहूं तो, मैं उनसे प्यार करता हूं।' इसके बदले ट्रंप ने भी मस्क की जमकर तारीफ की थी। जब टेस्ला की बिक्री में गिरावट आई थी, तब ट्रंप ने व्हाइट हाउस के बाहर टेस्ला की कारें लगवा कर मस्क का समर्थन दिखाया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - बांग्लादेश: आम चुनाव की मांग को लेकर खालिदा जिया के समर्थक सड़कों पर; अंतरिम सरकार के खिलाफ बढ़ रहा असंतोष

अब ट्रंप से दूरी बना रहे हैं मस्क
अब मस्क ने सरकार में काम से दूरी बनानी शुरू कर दी है और फिर से टेस्ला, स्पेसएक्स जैसी अपनी कंपनियों पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वह राजनीति में पैसा लगाना भी कम कर देंगे क्योंकि 'मुझे लगता है कि मैंने काफी कुछ कर लिया है।' फिलहाल यह साफ नहीं है कि मस्क की इस आलोचना का कानून पर क्या असर पड़ेगा। लेकिन यह जरूर तय है कि ट्रंप अभी भी रिपब्लिकन पार्टी में सबसे मजबूत नेता हैं और ज्यादातर सांसद उनके खिलाफ जाने से हिचकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें