फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: भारतीय मूल के व्यक्ति को तीन साल की सजा, मानव तस्करी मामले में 800 लोगों अवैध रूप से करा चुका है सीमापार

Wed, 28 Jun 2023 04:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

कैलिफोर्निया के रहने वाले राजिंदर पाल सिंह को अमेरिका के जिला कोर्ट ने मंगलवार को लोगों की तस्करी और मनी लॉन्ड्रींग मामले के लिए 45 महीने की जेल की सजा सुनाई। 
विज्ञापन
US District Court - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में भारतीय मूल के 49 वर्षीय व्यक्ति को मानव तस्करी मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई है। राइड हेलिंग एप उबर का उपयोग करके उसने 800 से अधिक लोगों को तस्करी की थी। आरोपी राजिंदर पाल सिंह उर्फ जसपाल गिल को फरवरी में दोषी पाया गया था।
विज्ञापन


न्याय विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि तस्करी गिरोह के प्रमुख सदस्य के तौर पर उसने कनाडा से सैकड़ों भारतीय नागरिकों को सीमा पार कराया था। इस दौरान उसने नागरिकों से  500,000 अमेरिकी डॉलर से भी अधिक रकम के तौर पर लिया था। कैलिफोर्निया के रहने वाले राजिंदर पाल सिंह को अमेरिका के जिला कोर्ट ने मंगलवार को लोगों क तस्करी और मनी लॉन्ड्रींग मामले के लिए 45 महीने की जेल की सजा सुनाई। कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी टेसा एम. गोर्मन ने बताया कि पिछले चार सालों में राजिंदर सिंह ने 800 से भी अधिक भारतीय नागरिकों को उत्तरी सीमा और वाशिंगटन के जरिए अमेरिका में तस्करी कराने में मदद की है। 

उन्होंने कहा कि आरोपी की यह हरकत केवल वाशिंगटन की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं बल्कि भारत से अमेरिका तक चलने वाली तस्करी मार्ग द्वारा तस्करी कर लाए गए लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा था। आरोपी ने अमेरिका में बेहतर जीवन की उम्मीद रखने वाले लोगों की उम्मीदों को नुकसान पहुंचाया और उन लोगों पर 70,000 अमेरिकी डॉलर का भारी कर्ज भी लाद दिया गया। 
विज्ञापन


जुलाई 2018 से राजिंदर सिंह और उसके सहयोगियों ने कनाडा के सिएटल क्षेत्र में अवैध रूप से सीमा पार करने वाले लोगों के लिए उबर का इस्तेमाल किया। 2018 और 2022 तक सिंह ने लोगों की तस्करी के लिए 600 यात्राओं का आयोजन किया। जांच के दौरान आरोपी के आवास से 45,000 अमेरिकी डॉलर और कुछ नकली दस्तावेज बरामद किया गया। राजिंदर सिंह भी गैर कानूनी तरीके से अमेरिका में रह रहा था, जेल की सजा पूरी होने के बाद उसे निर्वासित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें