फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: कैनसस में भारतवंशी कैथोलिक पादरी की गोली मारकर हत्या, संदिग्ध हिरासत में

Fri, 04 Apr 2025 03:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

भारतवंशी पादरी को चर्च में पादरी के घर के भीतर गोली मारी गई और कुछ ही देर बाद स्थानीय अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने एक संदिग्ध शूटर को कथित तौर पर हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कैनसस में एक भारतवंशी कैथोलिक पादरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। चर्च के अधिकारियों ने बताया कि कैनसस के सेनेका शहर में यह घटना घटी। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। कैनसस सिटी के आर्कबिशप जोसेफ नौमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि फादर अरुल कैरासाला की दुखद मौत की खबर साझा करते हुए बहुत दुख हो रहा है, उनकी आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


फादर कैरासाला को 2011 में मिली थी अमेरिकी नागरिकता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैरासाला साल 2011 से सेनेका में सेंट्स पीटर एंड पॉल कैथोलिक चर्च में पादरी थे। उन्हें साल 1994 में भारत में पादरी के रूप में नियुक्त किया गया था और वे साल 2004 से कंसास में बतौर पादरी सेवाएं दे रहे थे। कैरासाला को साल 2011 में अमेरिकी नागरिकता मिली थी। भारतवंशी पादरी को चर्च में पादरी के घर के भीतर गोली मारी गई और कुछ ही देर बाद स्थानीय अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने एक संदिग्ध शूटर को कथित तौर पर हिरासत में लिया है।

सेनेका पुलिस विभाग और नेमाहा काउंटी शेरिफ कार्यालय ने फिलहाल इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। आर्कबिशप ने अपने पोस्ट में कहा कि फादर की मौत ने उत्तरपूर्वी कंसास के लगभग 2,100 लोगों को दुख और सदमा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: 'अगले चार साल पढ़ने के लिए मत आइए अमेरिका', ट्रंप के फैसलों के बाद एक छात्र की पोस्ट पर छिड़ी बहस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें