फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India US Relation: दुनिया के भविष्य के लिए बेहद अहम हैं भारत-अमेरिकी संबंध, अमेरिका के राजदूत का बड़ा बयान

Thu, 27 Apr 2023 08:52 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

गार्सेटी ने कहा कि ' हम दुनिया की सबसे बड़ी और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं।हमें दोनों देशों के लोग आपस में जोड़ते हैं और हम साथ मिलकर 21वीं सदी को दिशा दे सकते हैं।' 
विज्ञापन
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में नव-नियुक्त अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी का कहना है कि दुनिया के भविष्य के लिए भारत और अमेरिका के संबंध बेहद अहम हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश कई मुद्दों पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं और इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। बता दें कि अमेरिकी संसद की इंडिया कॉकस सह-अध्यक्ष रो खन्ना और माइकल वाल्ट्ज ने यूएस इंडिया समिट का आयोजन किया था। इसी आयोजन में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करते हुए एरिक गार्सेटी ने ये बातें कही। 

विज्ञापन


क्या बोले अमेरिकी राजदूत
अपने संबोधन में एरिक गार्सेटी ने कहा कि 'दुनिया में ऐसे कुछ ही संबंध हैं, जो भारत और अमेरिका के लिए ज्यादा अहम हैं। हमारा संबंध दुनिया के भविष्य के लिए बेहद अहम है। जैसा कि राष्ट्रपति जो बाइडन कहते हैं कि भारत और अमेरिका अपरिहार्य सहयोगी हैं।' गार्सेटी ने कहा कि 'जब मैं भारत के लिए जा रहा था तो मेरी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात में मैंने उनसे भारत अमेरिकी संबंधों को लेकर उनका विजन जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि यह समय बेहद नाजुक है और यह पूरी पृथ्वी के लिए बेहद नाजुक समय है साथ ही दोनों देशों के संबंधों के लिए भी अहम समय है।'

गार्सेटी ने कहा कि हम दुनिया के प्रमुख लोकतंत्र हैं। हम दुनिया की सबसे बड़ी और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं। हमें दोनों देशों के लोग आपस में जोड़ते हैं और हम साथ मिलकर 21वीं सदी को दिशा दे सकते हैं। 
विज्ञापन


काफी विवादों में रही थी एरिक गार्सेटी की नियुक्ति
बता दें कि एरिक गार्सेटी को भारत का राजदूत राष्ट्रपति जो बाइडन ने जुलाई 2021 में नामांकित किया था। हालांकि लॉस एंजेलेस का मेयर रहते हुए उन पर अपनी एक सहयोगी के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा, जिसके चलते उनके नाम को संसद से मंजूरी मिलने में करीब दो साल का समय लग गया। इस साल मार्च में अमेरिकी संसद ने 52-42 की वोटिंग से एरिक गार्सेटी के पक्ष में मतदान किया और गार्सेटी का भारत में अमेरिका का राजदूत बनने का रास्ता साफ हो गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें