फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्दा हांगकांग का : अमेरिका ने चीन के 14 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाया

Tue, 08 Dec 2020 06:29 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विज्ञापन
हांगकांग की स्वायत्तता को कमजोर करने से संबंधित मामले में अमेरिका ने सोमवार को चीन के 14 वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया, जिनमें एक तिब्बती भी शामिल है।

प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति (एनपीसीएससी) द्वारा हांगकांग के लोगों की अपने प्रतिनिधि का चुनाव करने की क्षमता को प्रभावित किया गया। 
विज्ञापन


वीजा पर भी लगाई गई रोक
अमेरिका ने जिन 14 अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया है उनके नाम  हैं- वांग चेन, काओ जियानिंग, झांग चुनक्सियन, शेन यूयेयू, जी बिंगक्सुआन, अर्केन इमरबाकी, वान एक्जियांग, चेन डू, वांग डोंगमिंग, पद्मा चोलिंग, डिंग झोंगली, हेंग मिंगजिन, कै डाफेंग और वू वेहुआ। प्रतिबंधों में वीजा पर रोक भी शामिल है। नियमों के अनुसार इन लोगों के साथ इनके परिजनों को भी अमेरिका की यात्रा करने से रोक दिया जाएगा।  
विज्ञापन


अमेरिका पहले भी इस तरह की कार्रवाई कर चुका है। इससे पहले अमेरिका ने सुरक्षा का हवाला देते हुए चीन की सबसे बड़ी चिप प्रोसेसर कंपनी एसएमआईसी और तेल की बड़ी कंपनी सीएनओओसी समेत चार कंपनियों को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें