फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पद से हटाए गए मैक्कार्थी, शटडाउन रोकने में उनकी भूमिका से नाराज थे रिपब्लिकन

Wed, 04 Oct 2023 05:23 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका में तय माने जा रहे शटडॉउन को टालने में डेमोक्रेट सांसदों और राष्ट्रपति बाइडन की मदद करना प्रतिनिधि सभा के रिपब्लिकन अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी को भारी पड़ा। रिपब्लिकन सांसदों ने उन्हें हटाने के लिए डेमोक्रेट सांसदों के एक समूह से हाथ मिला और मैक्कार्थी के खिलाफ वोट डाला।
विज्ञापन
Kevin McCarthy - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिपब्लिकन सांसद केविन मैक्कार्थी को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। अमेरिकी संसद कांग्रेस के निचले सदन यानी प्रतिनिधि सभा ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को मैक्कार्थी को स्पीकर पद से हटाने के पक्ष में मतदान किया। अमेरिका के इतिहास में पहली बार इस तरह का मतदान हुआ है। वहीं, मैक्कार्थी वोटिंग के जरिये पद से हटाए जाने वाले पहले स्पीकर बन गए हैं।

विज्ञापन


मैक्कार्थी ने कुल 269 दिनों तक हाउस स्पीकर के रूप में कार्य किया, जो अमेरिका के इतिहास में किसी स्पीकर का दूसरा सबसे छोटा कार्यकाल है। मैक्कार्थी सात जनवरी, 2023 को स्पीकर चुने गए थे और मंगलवार को उन्हें पद से बेदखल कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सदन को अब नए अध्यक्ष का चुनाव करना होगा। लेकिन किसी दल के पास जीत हासिल करने के लिए आवश्यक समर्थन नहीं है।

अमेरिका में शटडाउन को टालने के लिए लाए गए फंडिंग बिल को प्रतिनिधि सभा से पारित कराने में मैक्कार्थी ने अहम भूमिका निभाई थी। उनके इस कदम से रिपब्लिकन सांसद नाराज थे। इसी कारण उन्होंने मैक्कार्थी को स्पीकर पद से हाटने के प्रस्ताव का समर्थन किया। रिपब्लिकन सांसदों के अलावा कांग्रेस सदस्य मैट गेट्ज की अगुवाई में आठ रिपब्लिकन सांसदों ने मैक्कार्थी के खिलाफ वोट दिया। इस मतदान में कांग्रेस सदस्य पैट्रिक मैक्हेनरी को अस्थायी अध्यक्ष घोषित किया गया। गेट्ज और उनके साथी इस बात से निराश थे कि मैक्कार्थी ने सरकारी ‘शटडॉउन’ को रोकने के लिए डेमोक्रेट्स के साथ एक समझौता कर लिया।
विज्ञापन


मैक्कार्थी को हटाने के पक्ष में सात रिपब्लिकन सांसदों ने किया वोट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्कार्थी को हटाने के लिए लाए गए प्रस्ताव को सदन में 216-210 मतों के अंतर से पास किया गया। मैक्कार्थी को पद से हटाने के लिए सात रिपब्लिकन सांसदों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। इनमें एंडी बिग्स, केन बक, टिम बर्चेट, एली क्रेन, मैट गेट्ज़, बॉब गुड, नैन्सी मेस और मैट रोजेंडेल शामिल हैं। इसके अलावा सदन के सभी डेमोक्रेट्स सांसदों ने मैक्कार्थी को हटाने के लिए वोट किया। हालांकि, मैक्कार्थी ने डेमोक्रेट्स सांसदों से उनके पक्ष में मतदान की अपील की थी। उन्होंने कहा कि अगर डेमोक्रेट्स उनके पक्ष में वोट करेंगे तो वह उन्हें कुछ होगा।

दूसरा सबसे छोटा कार्यकाल
मैक्कार्थी ने इसी वर्ष 7 जनवरी को प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पद का काम संभाला था। इस तरह सिर्फ 269 दिनों के अंदर उन्हें पद छोड़ना पड़ा। यह देश के इतिहास में प्रतिनिधि सभा अध्यक्ष का दूसरा सबसे छोटा कार्यकाल है। इससे पहले 1876 में रिपब्लिकन माइकल सी केर सिर्फ 257 दिन इस पद पर रहे थे। हालांकि उन्हें पद से हटाया नहीं गया था बल्कि पद पर रहते हुए ही उनकी मौत हो गई थी।

ये नेता नए अध्यक्ष पद की दौड़ में...
ट्रंप के करीबी सांसद जिम जॉर्डन को रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सांसदों ने प्रतिनिधि सभा  अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। इसके लिए जनवरी में चुनाव होगा। इसके अलावा स्टीव स्केलिज लंबे समय से मैक्कार्थी के उत्तराधिकारी माने जाते रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें