फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइडन प्रशासन: पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद अमेरिका ने की सऊदी रक्षामंत्री की मेजबानी

Thu, 08 Jul 2021 01:36 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में अमेरिका द्वारा क्राउन प्रिंस की भूमिका बताने वाली खुफिया रिपोर्ट जारी करने के बाद यह सऊदी अरब की ओर से पहला उच्च स्तरीय दौरा है।
विज्ञापन
Jamal Khashoggi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब के शाह सलमान के बेटे और क्राउन प्रिंस के भाई शहजादा खालिद बिन सलमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की।

विज्ञापन


पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में अमेरिका द्वारा क्राउन प्रिंस की भूमिका बताने वाली खुफिया रिपोर्ट जारी करने के बाद यह सऊदी अरब की ओर से पहला उच्च स्तरीय दौरा है।

बाइडन प्रशासन ने सऊदी अरब के उप रक्षा मंत्री शहजादा खालिद की यात्रा के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी थी। इससे पता चलता है कि बाइडन प्रशासन पश्चिम एशिया में सऊदी अरब की अहमियत को देखते हुए और शीर्ष तेल उत्पादक होने की वजह से उसे खशोगी हत्याकांड में बच निकलने दे रहा है।
विज्ञापन


शहजादा खालिद बिन सलमान ने की शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात
जबकि बाइडन प्रशासन ने एक ऐसी विदेश नीति का संकल्प लिया था जो मानवाधिकारों और अमेरिकी मूल्यों का अनुसरण करे। शहजादा खालिद ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन से हुई बैठक में रणनीतिक मसलों पर चर्चा के साथ दोनों देशों के सहयोग और अर्थव्यवस्था की बहाली पर बातचीत की।

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शहजादा खालिद ने पेंटागन में रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले से भी मुलाकात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें