ओबामा प्रशासन के दौरान एनी रंग सरकारी खरीद विभाग की मुखिया थीं। ट्रंप सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्होंने अमेजन ज्वाइन किया। अमेरिका के ही दूसरे अखबार गार्डियन ने एनी के बारे में खुलासा किया है कि एनी अमेजन ज्वाइन करने के बाद से ही ट्रंप प्रशासन में सरकारी खरीद पर विभाग के शीर्ष अधिकारी डेवी से संपर्क बनाए हुईं थीं।
यही नहीं दोनों लगातार ईमेल के जरिए बातचीत भी करते रहे हैं। बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि किस ई-कॉमर्स पोर्टल को किस तरह से डिजाइन किया जाना चाहिए। एनी और डेवी सहित पिछले कई उदाहरण ये बताते हैं कि किस तरह से अमेरिका उद्योग जगत सरकारी महकमों पर हावी रहा है। अमेरिका का उद्योग जगत पूर्व सरकारी अधिकारियों को अपने यहां कंसल्टेंट या कोई और पद देखकर सरकारी नीतियों में दखल देने की कोशिश करता है।