फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: हिट हुई ट्रंप की गोल्ड कार्ड योजना, शीर्ष मंत्री का दावा- शुरुआत से पहले ही एक दिन में बिके एक हजार कार्ड

Tue, 25 Mar 2025 08:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ट्रंप प्रशासन की गोल्ड कार्ड योजना अपनी शुरुआत से पहले ही हिट हो गई है। अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने दावा किया है कि एक दिन में ही एक हजार गोल्ड कार्ड बिक गए और लोग इसे पाने के लिए लाइन में लगे हैं। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों गोल्ड कार्ड या गोल्डन वीजा योजना का एलान किया था। इस योजना के तहत 50 लाख डॉलर देकर अमेरिका की स्थायी नागरिकता हासिल की जा सकती है। अब ट्रंप प्रशासन के एक शीर्ष मंत्री के दावे पर यकीन किया जाए तो यह योजना बड़ी हिट साबित हुई है और मंत्री ने बताया कि एक दिन में ही एक हजार गोल्ड कार्ड बिक चुके हैं और लोग गोल्ड कार्ड पाने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


क्या बोले अमेरिका के वाणिज्य मंत्री
ट्रंप प्रशासन में वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि गोल्ड कार्ड योजना औपचारिक तौर पर दो हफ्ते बाद शुरू होगी, लेकिन योजना शुरू होने से पहले ही एक ही दिन में एक हजार गोल्ड कार्ड बिक चुके हैं। लुटनिक ने गोल्ड कार्ड योजना के फायदे बताते हुए कहा कि 'अगर आप अमेरिका के नागरिक हैं तो आपको वैश्विक करों का भुगतान करना होगा और बाहर के लोग वैश्विक करों का भुगतान करने के लिए अमेरिका नहीं आएंगे। अगर आपके पास ग्रीन कार्ड या अब गोल्ड कार्ड है तो फिर आप अमेरिका क स्थायी निवासी हो सकते हैं और आपको करों का भुगतान भी नहीं करना होगा। आप यहां के नागरिक भी बन सकते हैं और नहीं भी।'

ये भी पढ़ें- US Venezuela Tariff: ट्रंप का नया फरमान- वेनेजुएला से तेल खरीद पर 25% टैरिफ लगेगा, बढ़ सकती है भारत की परेशानी
विज्ञापन


गोल्ड कार्ड को लेकर ये हैं नियम
ट्रंप प्रशासन ने 10 लाख गोल्ड कार्ड बेचने का लक्ष्य तय किया है। ये गोल्ड कार्ड बेचकर जो रकम इकट्ठा होगी, उसका इस्तेमाल देश का कर्ज कम करने में किया जाएगा। गोल्ड कार्ड देने से पहले आवेदक की पूरी जांच की जाएगी और ये देखा जाएगा कि आवेदक कानून का पालन करने वाला है या नहीं। 
विज्ञापन


अगर गोल्ड कार्ड धारक अवैध कामों में लिप्त पाए जाते हैं तो उनका गोल्ड कार्ड हमेशा के लिए निरस्त भी किया जा सकता है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि गोल्ड कार्ड योजना से देश में निवेश बढ़ेगा। गोल्ड कार्ड योजना, ईबी-5 वीजा का विकल्प है। ईबी-5 वीजा के लिए 10 लाख डॉलर देने होते थे। अब गोल्ड कार्ड में इसे बढ़ाकर 50 लाख डॉलर कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें- US: कोलोराडो स्टेट कैपिटल से डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर को हटाने का फैसला, राष्ट्रपति ने जताई थी आपत्ति

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें