फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने ताइवान को ड्रोन बेचने को दी मंजूरी, चीन को लगा बड़ा झटका

Thu, 05 Nov 2020 02:44 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
US Taiwan flage
विज्ञापन

चीन की आपत्तियों को दरकिनार कर अमेरिका ने ताइवान को हथियार बेचने की मंजूरी दे दी। हाल में हुए समझौते के तहत अमेरिका ने ताइवान को 60 करोड़ डॉलर (करीब 44 अरब 85 करोड़ रुपये) के सशस्त्र ड्रोन बेचने को मंजूरी दे दी है। अमेरिका का यह निर्णय चीन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह ताइवान को हथियार बेचने का लगातार विरोध कर रहा था। 

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ताइवान को रिमोट संचालित सशत्र ड्रोन व अन्य उपकरण देने की प्रक्रिया मंजूर कर ली गई है। मंत्रालय ने कहा कि ड्रोन मिलने के बाद ताइवान को अपनी सुरक्षा, सैन्य संतुलन और राजनीतिक स्थिरता में मदद मिलेगी। पिछले सप्ताह अमेरिका ने ताइवान को 237 करोड़ डॉलर की हार्पून मिसाइल बेचने पर सहमति दी थी।

चीन ने विरोध जताते हुए हथियारों को आपूर्ति करने वाली अमेरिकी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी। अन्य मुद्दों के साथ ही ताइवान को हथियार दिए जाने से चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ रहा है। बता दें कि चीन ताइवान को अपना अलग हुआ प्रांत बताकर उस पर अधिकार जताता है। जबकि ताइवान का कहना है कि वह संप्रभु देश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें