फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: इस्राइल में अमेरिकी दूतावास पर हमले की कोशिश, अमेरिका और जर्मनी की दोहरी नागरिकता वाला व्यक्ति गिरफ्तारी

Mon, 26 May 2025 05:12 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

इस्राइल के तेल अवीव में अमेरिकी दूतावास पर पेट्रोल बम फेंकने की कोशिश करने वाले अमेरिका-जर्मनी के दोहरी नागरिकता वाले जोसफ न्यूमेयर को गिरफ्तार किया गया। वह 19 मई को बैग लेकर पहुंचा था, लेकिन गार्ड से झड़प के बाद भाग गया। पुलिस ने आरोपी को होटल से पकड़ा। 

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और जर्मनी की दोहरी नागरिकता रखने वाले जोसफ न्यूमेयर को इस्राइल के तेल अवीव में स्थित अमेरिकी दूतावास की शाखा पर पेट्रोल बम फेंकने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को दी। बता दें कि न्यूमेयर में बीते 19 मई को दूतावास की इमारत के पास एक बैग लेकर पहुंचा था, जिसमें मोलोटोव कॉकटेल थे। जैसे ही वह अंदर जाने की कोशिश करने लगा, वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड से उसकी झड़प हो गई। गार्ड ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह बैग छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने आरोपी को कुछ ही ब्लॉक्स दूर एक होटल से पकड़ा, जहां वह छिपा हुआ था। उसके खिलाफ न्यूयॉर्क के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट की अदालत में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। अदालती दस्तावेजों के अनुसार, न्यूमेयर फरवरी में अमेरिका से कनाडा और फिर अप्रैल के अंत में इस्राइल पहुंचा था। उसने सोशल मीडिया पर धमकी भरे पोस्ट भी किए थे। माना जा रहा है कि यह हमला गाजा में जारी युद्ध की पृष्ठभूमि में किया गया।

ये भी पढ़ें:- US: अमेरिका में वीजा घोटाले का पर्दाफाश, टेक्सास में रहने वाले दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

अमेरिका लाया गया वापस

विज्ञापन

मामले में इस्राइली अधिकारी ने न्यूमेयर को शनिवार को अमेरिका वापस भेज दिया, जहां ब्रुकलिन की एक संघीय अदालत में रविवार को उसकी पेशी हुई। फिलहाल उसका केस सरकारी वकील देख रहे हैं, और अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Ghulam Nabi Azad: पूर्व सांसद ने पड़ोसी को आईना दिखाया, कहा- PAK में जितने आतंकी उतने पूरी दुनिया में भी नहीं

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल में यरुशलम को इजराइल की राजधानी के रूप में मान्यता दी थी और अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से यरुशलम स्थानांतरित कर दिया था, जिस पर फिलिस्तीन ने आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें