अमेरिकी सीनेट की दक्षिण कैरोलिना सीट से डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जैमी हैरिसन ने संसदीय फंडरेजिंग के पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हैरिसन ने अपने रिपब्लिक विपक्षी लिंडसे ग्राहम के खिलाफ अभियान के फाइनल तिमाही में 5.7 करोड़ डॉलर जुटाने में सफलता मिली है।
हैरिसन के अभियान के संचालकों ने रविवार को कहा कि यह अब तक तीन महीने के किसी एक समय में किसी सीनेट उम्मीदवार की सबसे बड़ी फंडरेजिंग है। इससे पहले 2018 में डेमोक्रेट उम्मीदवार बैटो ओराउरके ने फाइनल फंडरेजिंग पीरियड में 3.8 करोड़ डॉलर जुटाने में सफल रहे थे। तीसरे तिमाही की फंडरेजिंग के साथ ही हैरिसन की तरफ से अभियान के लिए अब कुल 8.6 करोड़ डॉलर जुटाए जा चुके हैं।
हैरिसन को मिले 5.7 करोड़ डॉलर 9.94 लाख दानदाताओं की तरफ से किए गए 15 लाख बार दान की शक्ल में आए हैं। उन्हें हर दान के लिए औसतन 37 डॉलर मिले हैं। हैरिसन के अभियान के प्रवक्ता गाय किंग ने कहा, यह अभियान इतिहास बना रहा है, क्योंकि हम दक्षिण कैरोलिना की आशाएं दोबारा स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।