फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका चुनाव: अंतिम बहस में हुआ 'म्यूट बटन' का प्रयोग, ट्रंप और बिडेन ने दिखाया संयम

Fri, 23 Oct 2020 05:06 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के बीच राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए गुरुवार को हुई अंतिम आधिकारिक बहस (प्रेसिडेंशियल डिबेट) के दौरान ‘म्यूट बटन’ का इस्तेमाल किया गया। दोनों नेताओं ने पहली बहस के विपरीत इस बार संयम और शिष्टता का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


दोनों नेताओं के बीच आखिरी बहस के दौरान माइक्रोफोन को ‘म्यूट’ करने के लिए ‘म्यूट बटन’ लाया गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि पहली बहस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन एक-दूसरे को अपनी बात कहते समय संयम नहीं बरत पाए थे। इसकी वजह से बहस के दौरान असहज स्थिति बन गई थी।


ओहियो के क्लीवलैंड में हुई पहली बहस के दौरान बनी असहज स्थिति की वजह से ही आयोजकों को ‘म्यूट बटन’ का इस्तेमाल करना पड़ा। नाश्विल के बेलमॉन्ट विश्वविद्यालय में डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच गुरुवार की रात 90 मिनट चली दूसरी और अंतिम बहस के दौरान दोनों नेताओं ने संयम का परिचय दिया।
विज्ञापन


इससे पहले, दोनों नेताओं के बीच पिछले महीने हुई पहली बहस काफी गर्मागर्म रही थी। इस बहस में वैश्विक महामारी कोविड-19, नस्ली भेदभाव, अर्थव्यवस्था और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे उठाए गए थे।

‘कमीशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट’ (सीपीडी) ने सोमवार को नए नियमों की घोषणा करते हुए स्पष्ट कर दिया था कि बहस के दौरान ‘म्यूट बटन’ का इस्तेमाल होगा। नियमों के तहत वक्ताओं के माइक्रोफोन दो मिनट के लिए ‘म्यूट’ करने की व्यवस्था की गई, ताकि वे निर्बाध रूप से अपनी शुरुआती टिप्पणियां रख सकें।

नए नियमों के तहत ट्रंप और बिडेन के पास बहस के हर 15 मिनट के खंड की शुरुआत में बोलने के लिए दो मिनट का समय था। इस समय में वे एक-दूसरे को टोक नहीं सकते थे। दोनों नेताओं ने इस नियम पर सहमति जताई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें