फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हथियार डाल दें, नहीं तो मौत तय': ईरानी IRGC-सेना और पुलिस को ट्रंप का अल्टीमेटम, राजनयिकों से बड़ी अपील भी की

Fri, 06 Mar 2026 04:09 AM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड, सेना और पुलिस को हथियार डालने की सख्त चेतावनी दी। साथ ही यह भी कहा कि अगव वो ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी मौत तय है। ट्रंप ने ईरानी राजनयिकों से भी अपील की कि वे शरण लें और अमेरिका के सहयोग से ईरान को नई दिशा और बेहतर भविष्य देने में मदद करें।

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में जारी तनाव आज अपने सातवें दिन में प्रवेश कर चुका है। इसके बाद भी अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष कम होने के बजाय और बढ़ता हुआ दिख रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इस संघर्ष को लेकर सख्त संकेत दिए हैं। उन्होंने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड, सेना और पुलिस को हथियार डालने के लिए कड़ी चेतावनी दी है। व्हाइट हाउस में बोलते हुए ट्रंप ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड, सेना और पुलिस से कहा है कि वे अपने हथियार डाल दें।

विज्ञापन


ट्रंप ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो उनकी मौत तय है। इतना ही नहीं ट्रंप ने ईरान में सत्ता को लेकर भी अपना सख्त रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता में आएंगे, उनके लिए अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि वो ईरान अमेरिका या उसके पड़ोसियों के लिए खतरा न बन पाए। इसके साथ ही ट्रंप ने ईरानी राजनयिकों से अपील की कि वे दुनिया भर में शरण लेने का विकल्प अपनाएं और अमेरिका के सहयोग से ईरान को नई दिशा और बेहतर भविष्य देने में मदद करें।

ये भी पढ़ें:- ईरान में अब किसकी सरकार?: ट्रंप का ताजा बयान- नेतृत्व के चयन में मेरी भूमिका जरूरी; मोजतबा खामेनेई मंजूर नहीं
विज्ञापन


मिसाइल और ड्रोन क्षमता पर बड़ा हमला
इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी और इस्राइली सेनाओं के हमलों का विवरण भी दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका हर घंटे ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता को नष्ट कर रहा है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की नौसेना के 24 जहाज तीन दिनों में नष्ट हो गए हैं, उनके सभी विमान और वायु रक्षा प्रणाली भी अब काम नहीं कर रही हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरानी नेता समझ नहीं पा रहे कि उनके ऊपर क्या हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान शांति के लिए बातचीत करना चाहता है, लेकिन अमेरिका अब और अधिक हमले करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Tariffs: ट्रंप के नए वैश्विक टैरिफ के खिलाफ कोर्ट पहुंचे 20+ अमेरिकी राज्य, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

मोजतबा खामेनेई पर साफ कर चुके हैं अपना रुख
इससे पहले ट्रंप ने ईरान की सत्ता को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी थी। उनके बयान से साफ नजर आया कि वो ईरानी नेतृत्व के चयन में अपनी भूमिका चाहते है। इसको लेकर ट्रंप ने कहा कि ईरान के अगले नेता के चयन में उनकी भी भूमिका होनी चाहिए। ट्रंप ने साफ कहा कि अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनाया जाना उन्हें स्वीकार नहीं होगा। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ईरान में ऐसा नेतृत्व होना चाहिए जो देश में शांति और स्थिरता ला सके। उन्होंने कहा कि अगर पुराने सिस्टम से जुड़े कठोर विचार वाले नेताओं को ही आगे लाया गया तो हालात और खराब हो सकते हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें इस प्रक्रिया में शामिल होना चाहिए ताकि ईरान में ऐसा नेतृत्व सामने आए जो क्षेत्र में तनाव कम कर सके और शांति का रास्ता अपनाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें