फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: लॉस एंजिलिस के घटनाक्रम में डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए उम्मीद, कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम बने हीरो

Thu, 12 Jun 2025 08:31 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ नेता चक शूमर ने भी कैलिफोर्निया के गवर्नर और डेमोक्रेटिक नेता गेविन न्यूसम की तारीफ की और कहा कि उन्हें गेविन पर गर्व है। वे ट्रंप से डरने से मना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिसि में जारी दंगे और हिंसा ने कहीं न कहीं डेमोक्रेटिक पार्टी को नई संजीवनी दी है। दरअसल ट्रंप की लोकप्रियता और उनकी आक्रामक नीतियों के चलते डेमोक्रेटिक पार्टी फिलहाल हाशिए पर है और उन्हें ट्रंप का मुकाबला करने के लिए कोई मुद्दा नहीं मिल रहा था। अब लॉस एंजिलिस की घटना ने डेमोक्रेटिक पार्टी को नई ताकत दी है। 
विज्ञापन


कैलिफोर्निया के गवर्नर बने हीरो
कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम डेमोक्रेटिक पार्टी के हीरो बनकर उभरे हैं। जिस तरह से वे ट्रंप प्रशासन का विरोध कर रहे हैं और लगातार अप्रवासियों के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं, उससे उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है। गेविन न्यूसम का कहना है कि जिन लोगों को ट्रंप प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर निर्वासित किया जा रहा है, वे अपराधी नहीं बल्कि मेहनती लोग हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ नेता चक शूमर ने भी गेविन की तारीफ की और कहा कि उन्हें गेविन पर गर्व है। वे ट्रंप से डरने से मना कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- Columbia University: संघीय जज ने कहा- प्रदर्शनकारी महमूद खलील को रिहा करें, सरकार को अपील का दिया समय
विज्ञापन
विज्ञापन


डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए अवसर
डेमोक्रेटिक पार्टी अब अप्रवासियों के मुद्दे पर ट्रंप प्रशासन को घेरने की कोशिश करेगी। अमेरिका में एक करोड़ से ज्यादा अप्रवासी हैं, जिनके पास पर्याप्त वैध दस्तावेज नहीं हैं। ट्रंप प्रशासन इन अप्रवासियों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। हालांकि उनकी इस नीति का जमकर विरोध भी हो रहा है। लॉस एंजिलिस ने इस विरोध को हवा दे दी है और अब देश के कई हिस्सों में ऐसे विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लॉस एंजिलिस तो बीते हफ्ते से दंगे की चपेट में है। ट्रंप ने हालात को काबू करने के लिए नेशनल गार्ड्स और मरीन कमांडो की तैनाती की है। इससे लोगों में भारी गुस्सा है और इस गुस्से और नाराजगी में ही डेमोक्रेटिक पार्टी को अपने लिए अवसर दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें