यह घटना अरकांसस प्रांत के क्रॉफर्ड काउंटी में रविवार को हुई। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिसकर्मी एक व्यक्ति के साथ सरेआम निर्दयतापूर्वक मारपीट कर रहे हैं। जवान उसके सिर पर घूंसे मार रहे हैं और उस पर लातें बरसाई जा रही हैं।
अमेरिका के अरकांसस प्रांत में एक व्यक्ति के साथ पुलिस के जवानों ने बेरहमी से मारपीट की। उसे जमीन पर पटक कर लात घूंसे बरसाए गए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। इसके बाद तीन पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
यह घटना अरकांसस प्रांत के क्रॉफर्ड काउंटी में रविवार को हुई। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिसकर्मी एक व्यक्ति के साथ सरेआम निर्दयतापूर्वक मारपीट कर रहे हैं। जवान उसके सिर पर घूंसे मार रहे हैं और उस पर लातें बरसाई जा रही हैं। इसी दौरान एक अधिकारी मारपीट का वीडियो बना रहे व्यक्ति को धमकाते हुए वीडियो नहीं बनाने के लिए चेताता है। तीन पुलिस अधिकारी उसकी छाती पर बैठकर मारपीट करते नजर आए।
एपी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कहा कि आरोपी मल्बरी में एक स्टोर कर्मचारी को धमका रहा था। जब उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो आरोपी ने एक पुलिसकर्मी को गिरा दिया। इसके बाद उस पर दूसरे पुलिसकर्मी टूट पड़े। क्रॉफर्ड काउंटी के शेरिफ जिमी दमांते ने कहा कि घटना की जांच पूरी होने तक काउंटी के दो पुलिस अफसरों को निलंबित कर दिया गया है।