फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिकी पुलिस की बर्बरता, एक नागरिक को जमीन पर पटक कर बरसाए लात घूंसे, देखें वीडियो

Mon, 22 Aug 2022 11:26 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

यह घटना अरकांसस प्रांत के क्रॉफर्ड काउंटी में रविवार को हुई। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिसकर्मी एक व्यक्ति के साथ सरेआम निर्दयतापूर्वक मारपीट कर रहे हैं। जवान उसके सिर पर घूंसे मार रहे हैं और उस पर लातें बरसाई जा रही हैं। 

विज्ञापन
क्रॉफर्ड में पुलिस ने एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटा - फोटो : video grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के अरकांसस प्रांत में एक व्यक्ति  के साथ पुलिस के जवानों ने बेरहमी से मारपीट की। उसे जमीन पर पटक कर लात घूंसे बरसाए गए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। इसके बाद तीन पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया। 

विज्ञापन


यह घटना अरकांसस प्रांत के क्रॉफर्ड काउंटी में रविवार को हुई। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिसकर्मी एक व्यक्ति के साथ सरेआम निर्दयतापूर्वक मारपीट कर रहे हैं। जवान उसके सिर पर घूंसे मार रहे हैं और उस पर लातें बरसाई जा रही हैं। इसी दौरान एक अधिकारी मारपीट का वीडियो बना रहे व्यक्ति को धमकाते हुए वीडियो नहीं बनाने के लिए चेताता है। तीन पुलिस अधिकारी उसकी छाती पर बैठकर मारपीट करते नजर आए।

एपी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कहा कि आरोपी मल्बरी में एक स्टोर कर्मचारी को धमका रहा था। जब उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो आरोपी ने एक पुलिसकर्मी को गिरा दिया। इसके बाद उस पर दूसरे पुलिसकर्मी टूट पड़े। क्रॉफर्ड काउंटी के शेरिफ जिमी दमांते ने कहा कि घटना की जांच पूरी होने तक काउंटी के दो पुलिस अफसरों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें