फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tariffs: ट्रंप के फैसले को लेकर डरे अमेरिकी नागरिक, टैरिफ लागू होने से पहले ही खरीद रहे जरूरी चीजें

Sat, 05 Apr 2025 12:03 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ट्रंप ने इस उम्मीद के साथ टैरिफ विभिन्न देशों पर लगाए थे कि इससे डरकर दुनियाभर के देश या तो अपने बाजार अमेरिकी उत्पादों के लिए खोल देंगे या फिर उन्हें अमेरिका में अपने उत्पादन प्लांट लगाने पड़ेंगे। हालांकि फिलहाल तो ट्रंप के फैसले के पहले पीड़ित अमेरिकी लोग ही नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Trump - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर टैरिफ लगाने के फैसले से वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका बढ़ गई है। अब इसे लेकर अमेरिकी नागरिक भी चिंतित हैं। दरअसल टैरिफ लगने के बाद अमेरिका में जरूरत के कई सामान महंगे हो जाएंगे। यही वजह है कि अमेरिकी लोग टैरिफ लागू होने से पहले ही महंगी चीजें खरीद रहे हैं। 
विज्ञापन


टैरिफ लागू होने से पहले ही महंगी चीजें खरीदने में जुटे अमेरिकी नागरिक
अमेरिका के टेक्सास के ऑस्टिन में रहने वाले जॉन गुटेरेज अपने फोटोग्राफी के काम के लिए एक ज्यादा स्टोरेज वाला बेहतर लैपटॉप खरीदने की योजना बना रहे थे, लेकिन जैसे ही ट्रंप ने टैरिफ का एलान किया और अर्थशास्त्रियों ने इसे लेकर दावा किया कि इससे अमेरिका में महंगाई बढ़ेगी और कई जरूरी चीजों के दाम कई गुना बढ़ सकते हैं। यही वजह रही कि जॉन ने तुरंत लैपटॉप खरीद लिया। जॉन की तरह कई लोग हैं, जो अपनी जरूरत का सामान तुरंत खरीदने में जुट गए हैं ताकि टैरिफ लागू होने के बाद उन्हें इसी चीज के लिए ज्यादा डॉलर का भुगतान न करना पड़े। 

ये भी पढ़ें- US: टैरिफ के बाद अमीरों को टैक्स छूट देने की तैयारी में ट्रंप, सीनेट में बजट पर देर रात तक चली चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के फैसले से चिंतित अमेरिकी नागरिक
ट्रंप ने इस उम्मीद के साथ टैरिफ विभिन्न देशों पर लगाए थे कि इससे डरकर दुनियाभर के देश या तो अपने बाजार अमेरिकी उत्पादों के लिए खोल देंगे या फिर उन्हें अमेरिका में अपने उत्पादन प्लांट लगाने पड़ेंगे। हालांकि फिलहाल तो ट्रंप के फैसले के पहले पीड़ित अमेरिकी लोग ही नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने ताइवान पर भी 32 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है। अमेरिका में बिकने वाले कई प्रमुख लैपटॉप और स्मार्टफोन ताइवानी कंपनियों द्वारा अमेरिका के बाहर बनाए जाते हैं। इसके चलते अमेरिका में आने पर टैरिफ लागू होने के बाद इनके दाम बढ़ने तय हैं। ऐसे में अमेरिकी लोग इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पहले ही खरीदने में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें- Trump Tariff: 'टैरिफ से कोई झटका नहीं, इसका असर मिलाजुला', 27% जवाबी शुल्क के प्रभाव की समीक्षा कर रही सरकार

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें