श्रीलंका दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शानदार स्वागत किया गया। कोलंबो के स्वतंत्रता चौक पर औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्हें तोपों की सलामी दी गई। पीएम मोदी की 2019 के बाद यह पहली श्रीलंका यात्रा है। इससे पहले वे 2015 और 2019 में श्रीलंका का दौरा कर चुके हैं। पीएम मोदी की इस यात्रा से भारत-श्रीलंका के संबंधों में और अधिक मजबूती आने की उम्मीद है।
#WATCH | PM Narendra Modi received a ceremonial Guard of Honour in Colombo at the Independence Square.
PM Modi is on a three-day visit to Sri Lanka, which began yesterday after he attended the BIMSTEC Summit in Bangkok.
(Source - ANI/DD) pic.twitter.com/GZaBnwhQ1l
PM Modi Sri Lanka Visit Live : कोलंबो पहुंचे पीएम मोदी का शानदार स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
पीएम मोदी का कार्यक्रम
मोदी शनिवार को आईपीकेएफ (भारतीय शांति सेना) स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। माना जा रहा है, पीएम मोदी और दिसानायके ऐतिहासिक शहर अनुराधापुरा भी जा सकते हैं। वहां स्थित महाबोधि मंदिर के दर्शन करेंगे। यहां के महाबोधि पेड़ को उस बोधि पेड़ का अंश माना जाता है।