फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: मिशिगन में गोलीबारी की घटना के बाद कांग्रेसी नेता ने बदूंक के साथ साझा की तस्वीर

Sun, 05 Dec 2021 11:51 AM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

मिशिगन के स्कूल में गोलीबारी की घटना के बाद अमेरिका के एक कांग्रेसी नेता ने अपने सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके साथ कई और सदस्य हैं, जिनके हाथों में बंदूक है। 
विज्ञापन
अमेरिकी कांग्रेसी नेता - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में खुलेआम बंदूकों का खेल चल रहा है। बीते दिनों 15 साल के एक बच्चे ने स्कूल में फायरिंग कर चार लोगों की जान ले ली थी। इसके एक कुछ ही बाद वहां के एक कांग्रेसी नेता ने अपने सोशल मीडिया पर बंदुक के साथ तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके साथ कई और सदस्य हैं, जिनके हाथों में बंदूक है। जी हां, केंटकी के अमेरिकी प्रतिनिधि थॉमस मैसी ने ट्विटर पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैरी क्रिसमस! पीएस सांता, कृपया बारूद लाओ।'

विज्ञापन

 

मैसी, रिपब्लिकन जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और छह अन्य लोगों की तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में लोगों के हाथों में एक M60 मशीन गन, AR-15 सेमी-ऑटोमैटिक राइफल और एक थॉम्पसन सबमशीन गन जैसे बंदुक शामिल थे। अमेरिकी कानून के तहत मशीनगन जैसे हथियार सेना, कानून प्रवर्तन और नागरिकों के लिए प्रतिबंधित हैं, जिन्होंने मई 1986 से पहले बनाए गए हथियारों के लिए विशेष लाइसेंस प्राप्त किया है। हालांकि, इन सभी के हाथों में जो बंदूकें हैं, वे असली हैं या नकली, यह पता नहीं चल सका है।

इस मामले में मैसी के कैंपेन मैनेजर जोनाथन वैन नॉर्मन ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उधर, यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव बजट कमेटी की अध्यक्षता करने वाले डेमोक्रेटिक अमेरिकी प्रतिनिधि जॉन यारमुथ ने कांग्रेसी नेता के इस हरकत की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि केंटकी में हर कोई मैसी की तरह असंवेदनशील नहीं है। 
विज्ञापन


गौतरलब है कि बीते दिनों मंगलवार को मिशिगन में 15 साल के एक हाई स्कूल के छात्र ने अपने स्कूल में अचानक गोलियां चला दीं, जिसमें चार छात्र मारे गए। इसके अलावा एक शिक्षक और छह अन्य घायल हो गए थे। इसके बाद अमेरिका में बंदूक के अधिकार और स्कूल में सुरक्षा को लेकर कई सारे सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें