फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान: एलओसी पर आतंकवादियों की घुसपैठ को लेकर अमेरिका ने की निंदा

Sat, 06 Mar 2021 01:22 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका ने भारत-पाक नियंत्रण रेखा के जरिये आतंकवादियों की घुसपैठ संबंधी कोशिशों की निंदा की है। उसने सभी पक्षों से एलओसी पर तनाव घटाते हुए 2003 के संघर्ष विराम समझौते की प्रतिबद्धताओं का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा, 2003 के संघर्ष विराम समझौते की प्रतिबद्धताओं का पालन करें
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, हम जम्मू कश्मीर के घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहे हैं। क्षेत्र को लेकर हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हम सभी पक्षों से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तनाव घटाने के लिए 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करने का आव्हान करते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी देश में आतंकी घुसपैठ का समर्थन नहीं किया जा सकता है। हम चाहते हैं कि कश्मीर और अन्य मामलो में भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता जारी रहे। प्राइस ने यह बात उस वक्त कही जब उनसे पूछा गया था कि क्या अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन भारत और पाकिस्तान द्वारा घोषित संघर्ष विराम को बहाल रखने के लिए क्या प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें