फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: एलन मस्क पर लगे यहूदियों के खिलाफ नफरत बढ़ाने के आरोप, व्हाइट हाउस ने कहा- यह अस्वीकार्य

Sat, 18 Nov 2023 10:17 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

एलन मस्क ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था, जिसमें एक अन्य पोस्ट पर मस्क ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा 'तुमने असली सच्चाई कही है।'
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर एलन मस्क की उस टिप्पणी की कड़ी निंदा की है, जिसमें मस्क ने यहूदी विरोधी सिद्धांत को साजिश माना था। व्हाइट हाउस ने कहा कि एलन मस्क यहूदी विरोधी नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता एंड्रयू बेट्स ने कहा कि घृणित झूठ को दोहराना पूरी तरह अस्वीकार्य है। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने की आलोचना
व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा 'हम इस यहूदी विरोध और नस्लवादी नफरत को बढ़ावा देने की कड़ी निंदा करते हैं। यह हमारे अमेरिकी मूल्यों के खिलाफ है। बेट्स ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम सभी लोगों को नफरत के खिलाफ एकजुट करें और जो भी अपने अमेरिकी साथियों की प्रतिष्ठा पर हमला करे या हमारे समुदाय की सुरक्षा से समझौता करे, उसके खिलाफ बोलें।' बता दें कि एलन मस्क ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था, जिसमें एक अन्य पोस्ट पर मस्क ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा 'तुमने असली सच्चाई कही है।'

हिटलर समर्थकों के खाते बहाल...
मीडिया मैटर्स ने कहा कि एक्स ने अपने निर्माता विज्ञापन राजस्व साझाकरण के रूप में कट्टरपंथियों के कई खातों को भी बहाल किया है। जिसमें हिटलर समर्थकों का खाता भी शामिल है।
विज्ञापन


एलन मस्क ने किया था पोस्ट
एलन मस्क ने जिस पोस्ट पर टिप्पणी की थी, उसमें दावा किया गया था कि 'यहूदियों की एक योजना है, जिसके जरिए वह अवैध अप्रवासियों को लाकर श्वेत श्रेष्ठता को कमजोर करना चाहते हैं।' यह विचार जिस व्यक्ति ने दिया था, वह साल 2018 में पिट्सबर्ग में यहूदी प्रार्थना स्थल पर गोलीबारी का दोषी पाया गया था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। व्हाइट हाउस ने कहा कि यह अस्वीकार्य है कि घृणित झूठ को दोहराया भी जाए।

कई कंपनियों ने विज्ञापन रोके
टेक प्रमुख आईबीएम ने एक्स पर विज्ञापन देना बंद कर दिया है। डिजनी, एपल और अमेजन जैसी कंपनियों ने भी विज्ञापन खर्च के माध्यम से एक्स को फंडिंग बंद करने का सभी से आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें